यूटिलिटी वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिरा, एक ही परिवार के दो लोगों की मौत, एक गंभीर

ख़बर शेयर करें


विकासनगर की ओर जा रही एक यूटिलिटी वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

Ad
Ad


हादसा सोमवार सुबह का बताया जा रहा है। शम्भर क्वानू गांव से यूटिलिटी विकासनगर की ओर जा रहा था। तभी शम्भर खेड़ा और क्वानू मैलोत के बीच यूटिलिटी वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के दौरान यूटिलिटी में तीन लोग सवार थे। दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

हादसे में दो लोगों की मौत, एक घायल
ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को खाई से निकालकर निजी वाहन से उपचार के लिए विकासनगर भिजवाया गया है। सूचना मिलने के बाद एडीएफआर और तहसील प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची।

घायल महिला की पहचान सामो देवी (42) पत्नी पूरण सिंह के रूप में हुई। जबकि पूरण सिंह (48) पुत्र बरदावर सिंह निवासी मैलोत क्वानू, मनोज (27) पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी क्वानू मैलोत की मौके पर ही मौत हो गई।