पार्टी का व्हिप – भाजपा के विधायक 3 दिन यहाँ डालेंगे डेरा, लेंगे ट्रेनिंग
हल्द्वानी /देहरादून एसकेटी डॉट कॉम
भारतीय जनता पार्टी के विधायक 3 दिन तक देहरादून में डेरा डालेंगे इस दौरान पार्टी आलाकमान ने सभी विधायकों को देहरादून में अनिवार्य रूप से मौजूद रहने का फरमान जारी कर दिया है.
विधायकों को 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान की ट्रेनिंग दी जाएगी. इससे पूर्व दिल्ली में संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल को मतदान करने की ट्रेनिंग मे शामिल होना है. दिल्ली में सभी राज्यों के विशेष कार्य अधिकारी को जिम में संसदीय कार्य मंत्री कार्य शामिल होने की ट्रेनिंग होगी उसके बाद वह अपने राज्य में विधायकों मतदान की ट्रेनिंग देंगे.
18 जुलाई को और राष्ट्रपति पद के लिए मतदान होना है जिसमें सभी विधायकों को भागीदारी करनी होती है यहां विधानसभा अथवा सचिवालय में मतदान कक्ष बनाया जाएगा जहां सभी विधायक राष्ट्रपति पद के लिए मतदान करेंगे.
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



हलद्वानी -दलित अपमान एवम मंच शुद्धिकरण का मामला संसद पहुंचा