पत्थर से कुचलकर साथी की कर दी हत्या, चारपाई पर खून से लथपथ पड़ा मिला शव

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें



सितारगंज में एक मजदूर ने अपने ही साथी की पत्थर से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी। मजदूर का शव चारपाई पर खून से लथपथ पड़ हुआ मिला। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS


उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज में ग्राम लौका के पोल्ट्री फॉर्म में काम करने वाले एक मजदूर का शव चारपाई पर खून से लथपथ पड़ा हुआ मिला। मिली जानकारी के मुताबिक पोल्ट्री फार्म के स्वामी नागेंद्र सिंह ने मंगलवार को पुलिस को जानकारी दी कि सुबह जब वो अपने फॉर्म में गए तो इसका नौकर लालता प्रसाद (43) का शव चारपाई पर खून से लथपथ पड़ा हुआ था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

चारपाई पर खून से लथपथ पड़ा मिला शव
बताया जा रहा है कि किच्छा के बरा निवासी लालता प्रसाद (43) पुत्र राम भरोसे के सिर पर गहरी चोट के निशान हैं। आस-पास भी खून ही खून पड़ हुआ था। जिसे देखकर ये लग रहा है कि पत्थर या किसी भारी वस्तु से सिर कुचलकर उसे मारा गया हो। फॉर्म के मालिक ने बताया कि मृतक तीन साल से उसके पास काम कर रहा था। इस दौरान उसके साथ काम करने वाला दूसरा नौकर वहां से फरार है। पुलिस ऐसी आशंका जता रही है कि फरार नौकर ने ही अपने साथी की हत्या की है।

ADVERTISEMENTS