Paris Olympics 2024 : मनु भाकर ने रचा इतिहास, ओलम्पिक में जीता देश के लिए पहला मेडल, सीएम धामी ने दी बधाई

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें


मनु भाकर ने पेरिस ओलम्पिक में वुमेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में ब्रोंज मेडल हासिल कर देश का नाम रोशन किया है. मनु की उपलब्धि पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें बधाई दी है.

ADVERTISEMENTS


मनु भाकर निशानेबाजी में कोई भी मेडल जितने वाली पहली भारतीय महिला बन गई है. बता दें ये मनु का दूसरा ओलम्पिक है. मनु ने टोक्यो 2020 में डेब्यू किया था. लेकिन 10 मीटर एयर पिस्टल क़्वालीफिकेशन राउंड के दौरान उनकी पिस्टल ने उन्हें धोखा दे दिया. जिस वजह से वह मेडल नहीं जीत सकी. लेकिन इस बार मनु ने धमाकेदार प्रदर्शन कर ब्रोंज मेडल अपने नाम किया है.

सीएम धामी ने दी मनु भाकर को बधाई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पेरिस ओलम्पिक खेलों में 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने पर मनु भाकर को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि ओलम्पिक 2024 में यह देश का पहला मेडल है, मुझे विश्वास है कि हमारे खिलाड़ी आगामी प्रतियोगिताओं में भी देश को गौरवान्वित करते रहेंगे

ADVERTISEMENTS