निगम के लिए पंवार बनेंगे पावरफुल कैंडिडेट , कांग्रेस मे युवा तुर्क के लिए हो रही लामबंदी

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें


हलद्वानी skt.com

ADVERTISEMENTS


हल्द्वानी में मेयर की सीट आरक्षित होने के बाद कांग्रेस में कई नाम उभर कर सामने आ रहे हैं ओबीसी वर्ग के लिए यह सीट रिजर्व होने के बाद कांग्रेस आधा दर्जन नाम सामने आ गए हैं जिनमें प्रमुख रूप से पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष लाल सिंह पवार का नाम भी सुर्खियों में है।

लाल सिंह पवार 2013-14 में छात्र संघ के अध्यक्ष बने थे तब उन्होंने एबीवीपी के सुमित सिंह नगदली को भारी मतों से हराया था और उनकी जीत एक तरफ रही थी ।।

लाल सिंह पवार युवाओं और छात्रों के बीच काफी चर्चित चेहरा रहे हैं अपने एनर्जेटिक और डायनामिक फेस की वजह से लाल सिंह पवार छात्र-छात्राओं के फेवरेट बन गए थे।

उसके बाद उन्होंने लगातार कांग्रेस के लिए काम किया युवाओं के साथ ही उन्होंने 2017 और 2022 में हल्द्वानी में कांग्रेस की जीत में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका भी दर्ज की थी युवाओं के भरोसे उन्होंने बड़ी संख्या में क्षेत्र के अलावा पूरे हल्द्वानी विधानसभा में कांग्रेस की झोली वोटों से भर दी।


लाल सिंह पवार के पक्ष में युवा कांग्रेसी लामबंदी कर रहे हैं उनके साथ रहे छात्र नेता अब विभिन्न व्यवसायों और कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी भूमिका निभा रहे हैं कांग्रेस के आधे दर्जन से अधिक उम्मीदवारों में लाल सिंह पवार का नाम तेजी से जनता के बीच उभर रहा है।

विधायक सुमित हृदेश, जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोबिंद सिंह बिष्ट कांग्रेस के सभी पदाधिकारी इस युवा नेता की प्रशंसा कर रहे हैं ।

लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने की वजह से उनके समर्थकों की संख्या बढ़ती जा रही है निश्चित रूप से वह कांग्रेस में एक अच्छा नाम साबित हो सकते हैं

ADVERTISEMENTS