भीमताल में हड़कंप: होटल में युवक की हरकत से बढ़ा तनाव, युवती की ID का किया इस्तेमाल

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल जिले के भीमताल में स्थित भीमेश्वर मंदिर मार्ग के एक होटल में शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। आरोप है कि एक समुदाय विशेष का युवक होटल में कमरा लेने के लिए दूसरी समुदाय की युवती की आईडी का गलत इस्तेमाल कर रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही युवती के परिजन होटल पहुंचे और हंगामा करने लगे।सूचना पर भीमताल पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और होटल में मौजूद युवक और युवती से पूछताछ की। इसके बाद युवक को थाने ले जाया गया।हल्द्वानी निवासी युवती के चाचा ने आरोप लगाया कि युवक और उसके साथ आई युवती ने होटल में कमरा लेने के लिए उनकी भतीजी की आईडी का उपयोग किया। उन्होंने कहा कि इस तरीके से भतीजी की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया।विवाद बढ़ने के बाद कुछ हिंदूवादी संगठन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष संजीत कुमार राठौड़ ने बताया कि पूछताछ के दौरान स्पष्ट हुआ कि युवक और युवती दोनों एक ही समुदाय के हैं, जबकि जिस आईडी का इस्तेमाल किया गया वह युवती हिंदू समुदाय की है। पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है और जल्द आवश्यक कार्रवाई करेगी

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS