हल्द्वानी- डेमोग्राफिक चेंज पर सरकार सख्त: बनभूलपुरा छापेमारी के बाद सभी जिलों में अलर्ट, बड़े नेटवर्क के खुलासे के संकेत,देखे वीडियो

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें



उत्तराखंड में डेमोग्राफिक चेंज को लेकर धामी सरकार अब पूरी तरह सख्त दिखाई दे रही है। हल्द्वानी के बनभूलपुरा इलाके में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत की ओर से की गई छापेमारी के बाद प्रदेशभर के प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

ADVERTISEMENTS

video-https://youtu.be/8HIShKetqbM?si=GyIhH_8xYMdN8_PB


कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के CSC सेंटर में छापेमारी से मचा हड़कंप
गौरतलब है कि दो दिन पहले कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बनभूलपुरा स्थित एक CSC सेंटर में अचानक छापा ( IAS Deepak Rawat Raid) मारा, जहां फैजान मकरानी नाम के युवक को फर्जी दस्तावेज तैयार करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। इस पूरे खेल में तहसील कर्मचारियों की मिलीभगत भी सामने आ रही है।

हिंदू लोगों के दस्तावेजों में किया जा रहा था हेरफेर
आरोप है कि कई शिकायतों में हिंदू लोगों के दस्तावेजों में हेरफेर कर उन्हें विशेष समुदाय की पहचान में बदला जा रहा था। यहां स्थाई निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड और अन्य सरकारी दस्तावेज फर्जी तरीके से बनाए जा रहे थे। छापेमारी के बाद कमिश्नर ने निर्देश दिए कि जिले में सभी संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग की जाए और फर्जी दस्तावेज का नेटवर्क चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

बनभूलपुरा छापेमारी के बाद सभी जिलों में अलर्ट
इस मामले पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि बनभूलपुरा की घटना सामने आते ही गृह सचिव को आदेश दिए गए हैं कि सभी जिलाधिकारियों और एसपी को निर्देश जारी किए जाएं। प्रदेश के हर जिले में ऐसे मामलों की जांच की जाएगी।

सीएम बोले बदलावों को किया जाएगा ठीक
सीएम ने कहा कि कुछ स्थानों पर गैरकानूनी रूप से लोगों को बसाने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं, जिन पर अब तेजी से कार्रवाई की जाएगी। सीएम ने साफ कहा कि देवभूमि में हुए डेमोग्राफिक चेंज की जांच की जाएगी और पहले से हुए बदलावों को भी ठीक किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS