#Operation #Prahar #created #panic #among #criminals ऑपरेशन प्रहार से मची अपराधियों में खलबली, ऐसे कस रही उत्तराखंड पुलिस शिकंजा

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए उत्तराखंड पुलिस ने ऑपरेशन ‘प्रहार’ की शुरुआत की है। इसके तहत जमीन धोखाधड़ी से जुड़े माफिया, ड्रग्स माफिया और अन्य मामलों में फरार अपराधियों की गिरफ्तारी की जा रही है। अभी तक पुलिस इस अभियान के तहत एक महीने में 219 अपराधियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर चुकी है।

ADVERTISEMENTS

इतने लोगों के खिलाफ हुई कार्रवाई
पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि एक जनवरी 2021 को उत्तराखंड पुलिस द्वारा अपराधियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की गई। जिसमें कुल 2,320 मुकदमे दर्ज किये गए। इसमें से 4,222 के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई। जबकि 2,292 आरोपियों को आपराधिक मामलों में गिरफ्तार किया गया था।

1471 भू-माफियाओं के विरुद्ध क़ानूनी कार्रवाई
डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि भूमि एवं भवन के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले 1471 भू-माफियाओं के विरुद्ध क़ानूनी कार्रवाई कर शिकंजा कसा गया। इसके साथ ही 74 भू-माफियाओं पर गैंगस्टर एक्ट लगाया गया। गंभीर अपराधों जैसे रंगदारी एवं उद्यापन के 183 मामलों में पुलिस ने कार्रवाई की गई। जिसमें से 30 आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

नौकरी लगाने के नाम पर ठगी के 314 मामले दर्ज
इसके अलावा सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर ठगी के 314 मामले एवं किट्टी- चिटफंड-पोंजी स्कीम के नाम पर धोखाधडी करने वालों के खिलाफ 302 मामलों में पुलिस ने कार्रवाई की है। वहीं परीक्षा अधिनियम के तहत 139 नकल माफियाओं पर कार्रवाई कर 74 आरोपियों पर गैंगेस्टर एक्ट लगाया गया है।

312 आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई
डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि पिछले तीन सालों में विशेष अभियानों के तहत कुल 312 आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट लगाया गया है। जिसमें से कुल 175 करोड़ से अधिक मूल्य की सम्पत्ति गैंगस्टर एक्ट के तहत अधिग्रहित की गयी है।

डीजीपी अशोक कुमार ने बताया, अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस लगातार काम कर रही है। पूर्व में भी कई अभियानों के तहत बड़ी गिरफ्तारियां हुई हैं। इसी मुहिम को आगे बढ़ाया गया है। फोकस करने के लिए इसका नाम ऑपरेशन ‘प्रहार’ दिया गया है।

ADVERTISEMENTS