एक ने पैर पकड़े तो दूसरे ने मारे डंडे…,मदरसे में 10 साल के बच्चे को बुरी तरह फीटा, Video

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

 

saharanpur-madrasa-student-beaten-video VIRAL

सोशल मीडिया पर मदरसे में बच्चे को पीटने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि दो शिक्षक 10 साल के बच्चे को बेरहमी से पीट रहे है। एक मौलाना ने बच्चे के पैर पकड़े है तो वहीं दूसरा उसकी डंडे से पिटाई कर रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

एक ने पैर पकड़े तो दूसरे ने मारे डंडे…,

शुक्रवार को सोशल मीडिया पर मदरसे में एक बच्चे को पीटने का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो देख लोगों में भारी रोष देखा गया। इसी को लेकर कारी साजिद हसन ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत में कहा गया कि गांव के रास्ते पर मुहल्ला मोहम्मद गौरी गंगोह में मदरसा दारूल उलूम जकरिया है। जहां आसपास के बच्चे पढने जाते हैं।

मदरसे में 10 साल के बच्चे को बुरी तरह फीटा, वीडियो

इसी मदरसे का एक वीडियो उसने इंटरनेट पर देखा। जिसमें मदरसे का शिक्षक जुनैद एक बच्चे को बुरी तरह पीटता नजर आ रहा है। तो वहीं शोयब ने बच्चे को पकड़ रखा है। बच्चा चिल्ला रहा है लेकिन वो फिर भी नहीं रूक रहे। दोनों आरोपी मदरसे में पढ़ाते हैं। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ADVERTISEMENTS