भगत की ऐतिहासिक जीत पर यहाँ हुआ जोरदार स्वागत एवं मिष्ठान वितरण

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी एसकेटी डॉट कॉम

Ad
Ad

कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत की वर्ष 2022 के आम चुनाव में ऐतिहासिक जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त तरीके से खुशी का इजहार करते हुए मिष्ठान वितरण किया।

लामाचौड में भाजपा कार्यालय में आयोजित एक स्वागत एवं मिष्ठान वितरण कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर एक दूसरे को बधाइयां दी तथा कार्यकर्ताओं के द्वारा किए गए अथक प्रयासों की सराहना की। कार्यकर्ताओं में गर्मजोशी के साथ भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद ,तथा प्रदेश की जनता ने भरी हामी ,पुष्कर धामी पुष्कर धामी के नारे लगाए।

बंशीधर भगत के बंपर वोटों से जीतने पर मिष्ठान वितरण कर नारेबाजी करते हुए भाजपा कार्यकर्ता


इस दौरान जिला महामंत्री कमलनयन जोशी जी, मंडल अध्यक्ष नवीन भट्ट जी, कुमाऊँ मीडिया सह प्रभारी रवि कुरिया जी, जिला मंत्री प्रताप बोरा जी, मंडल मंत्री चंदन टनवाल जी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख लाखन निगल्टिया जी, परमवीर पम्मा जी, नारायण मेहरा जी, रेखा पाठक जी, भगवती बिष्ट जी, भुवन आर्य जी, कमलकांत पडलिया जी, देव बिष्ट जी, टीकम टनवाल जी, ग्राम प्रधान अजमेर सिंह, कमल पांडे सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।