सोशल मीडिया पर भोटिया जनजाति के लिए अभद्र टिप्पणी करना पड़ा भारी, पुलिस ने शिक्षक किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

सोशल मीडिया पर जनजाति विशेष पर अभद्र टिप्पणी करने वाले शिक्षक को चमोली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि पुष्कर सिंह राणा ने थाना गोपेश्वर में डॉ. भगवती प्रसाद पुरोहित(59) पुत्र स्व. डीआर पुरोहित निवासी पंछीवाला डेरा के खिलाफ तहरीर दी थी।

ADVERTISEMENTS

उन्होंने आरोप लगाया था कि डॉ. भगवती प्रसाद द्वारा सोशल मीडिया पर भोटिया जनजाति के विरुद्ध आपत्तिजनक लेख लिखा गया है। जिससे भोटिया जनजाति की सामाजिक स्वाभिमान पर आघात पहुंचा है। जिसके बाद ही आमजन में काफी आक्रोश था। लोग शिक्षक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन भी कर रहे थे। मंगलवार को पुलिस ने शिक्षक को गोपेश्वर से गिरफ्तार कर लिया।

शिक्षक पर पहले भी दर्ज हो चुका मुकदमा
सामने आया कि आरोपी शिक्षक पर वर्ष 2016 में भी अनुसूचित जाति वर्ग पर जानबूझकर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने एवं धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाकर अपमानित करने के संबंध में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। आरोपी द्वारा बार-बार इस प्रकार के कार्यों की पुनरावृत्ति की जा रही थी।

ADVERTISEMENTS