लुटेरी दुल्हन ने कई लोंगो को किया HIV पॉजिटिव, दशहत मे कई लोग, यूडीएन जिले मे भी हड़कम्प

Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

कई लोगों को दुल्हन बनकर लाखों का चूना लगाने वाली दुल्हन एचआईवी पॉजिटिव होने के बाद संपर्क में आए लोग दहशत में हैं. हालांकि कुछ लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव भी आई है. महिला यूपी के एक जेल में बंद है. स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित जिले के स्वास्थ्य विभाग की टीम से संपर्क साधा है. साथ ही महिला के एचआईवी होने की सूचना दी है.
उधम सिंह नगर जनपद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां पर एक लुटेरी दुल्हन एचआईवी पॉजिटिव पाई गई है. हालांकि लुटेरी दुल्हन उत्तर प्रदेश के एक जेल में बंद है।

उसके संपर्क में आए तीन लोग भी संक्रमित पाए गए हैं। इस खबर का पता चलने पर जाने-अंजाने उसके संपर्क में आए लोग दहशत में है। स्वास्थ्य विभाग ऐसे लोगों से एहतियातन जांच कराने के लिए कह रहा है। साथ ही महिला के संपर्क में आए लोगों को ट्रेस करने में भी जुटा है।


जिले की एक महिला शादी के नाम पर धोखाधड़ी और चोर के गिरोह में शामिल थी। यह महिला अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर पहले शादी करती थी और फिर ससुराल से जेवर सहित कीमती सामान लेकर चंपत हो जाती थी। पश्चिम यूपी के एक जिले में हुई वारदात के बाद पुलिस ने एक महीने पहले महिला सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया था। कुछ समय पहले भारत सरकार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने इंडेक्स टेस्टिंग अभियान चलाया था। पूर्व में संक्रमित होकर दवा नहीं लेने वालों की भी जानकारी जुटाई गई थी।


इस सूची लुटेरी दुल्हन बनकर अपराध करने वाली महिला भी शामिल थी। दिसंबर में एक एनजीओ के जरिये स्वास्थ्य विभाग के पास महिला आई थी और जांच में संक्रमित पाई गई थी। तमाम कोशिशों के बाद भी उसने दवा खाने से इंकार कर दिया था और मोबाइल बंद कर गायब हो गई थी। कई दिन की पड़ताल में उसके जेल में होने का पता चला। मामला एचआईवी से जुड़ा होने की वजह से विभाग कुछ भी बताने से बच रहा है।


पश्चिमी यूपी की जेल में बंद लुटेरी दुल्हन ने जेल प्रशासन को खुद के संक्रमित होने की जानकारी दी है। इसके बाद संबधित जिले की एआरटी से उसको दवा दी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि संपर्क में आए लोगों ने जरूरी सावधानी बरती होगी तो वह बीमारी से बच गए होंगे।