अब यहाँ गौलापार में हुई सीलिंग की कार्यवाही 15 दुकाने हुई सीज

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

Haldwani News#uttrakhand

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी विकास प्राधिकरण की उप सचिव सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह ने आज तेवर दिखाते हुए गौलापार में बिना नक्शे के बन रही 15 दुकानों को सीज कर दिया है निर्माणकर्ता को नक्शा बनवाने तथा कंपाउंडिंग के नोटिस जारी किए जाने की बात कही

हल्द्वानी में विकास प्राधिकरण की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है, प्राधिकरण की संयुक्त सचिव एवं नगर मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के नेतृत्व में आज प्राधिकरण की टीम ने गौलापार के कुंवरपुर चौराहा में अवैध तरीके से किए जा रहे व्यवसायिक दुकानों के निर्माण को मौके पर सील कर दिया है।

प्राधिकरण की संयुक्त सचिव ऋचा सिंह का कहना है की निर्माणकर्ता प्रज्वल द्वारा बिना नक्शा स्वीकृत कराए 15 दुकानों का निर्माण धड़ल्ले से किया जा रहा था, जिसका संज्ञान लेते हुए आज अवैध निर्माण को सील कर दिया गया है, निर्माणकर्ता को जल्द से जल्द नक्शा पास कराने या कंपाउंडिंग कराने के संबंध में नोटिस भी जारी किया जाएगा

, ऋचा सिंह ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में किसी भी तरह से अवैध निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान अपर सहायक अभियंता अंकित बोरा, कनिष्ठ अभियंता मनोज अधिकारी, कार्यालय स्टॉफ अंकित आर्य, मनोज एवं किशोर आदि लोग मौके पर मौजूद रहे.

ADVERTISEMENTS