अब इस जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में तीन दिवसीय अवकाश घोषित, डीएम ने जारी किए आदेश
ADVERTISEMENTS
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद नैनीताल की जिलाधिकारी ने सभी आंगनबाड़ी केंद्र और शासकीय व अशासकीय विद्यालयों में 10 से 13 जुलाई तक तीन दिवसीय अवकाश घोषित कर दिया है। डीएम ने इसके लिए आदेश भी जारी कर दिए हैं।मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए नैनीताल की जिलाधिकारी वंदना सिंह ने जनपद के छात्र- छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर सभी आंगनबाड़ी केंद्र और शासकीय व अशासकीय विद्यालयों में कक्षा एक से बाहरवीं तक के लिए तीन दिवसीय अवकाश घोषित किया है। आगामी 13 जुलाई तक नैनीताल के सभी स्कूल बंद रहेंगे।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


