अब बीकेटीसी अध्यक्ष पर भी उठे सवाल वीआईपी दर्शन में वसूली का आरोप

ख़बर शेयर करें

बद्रीनाथ/केदारनाथ skt. com

बीकेटीसी एक के बाद एक विवादों के घेरे में आ गई है । बद्रीनाथ धाम में दान-चढ़ावे के बाद अब VIP दर्शन के नाम पर ₹1100 प्रति श्रद्धालु अवैध वसूली का मामला सामने आया है।

हैरानी की बात यह है कि इसके लिए मंदिर समिति की बोर्ड से कोई मंजूरी नहीं ली गई
जहां कपाट खुलने के शुरूआती दिनों में VIP दर्शन मुफ्त थे, वहीं 29 मई के बाद अचानक शुल्क वसूला जाने लगा। इस मामले में वैयक्तिक सहायक प्रमोद नौटियाल की भूमिका भी जांच में शामिल है।

बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने साफ किया कि VIP शुल्क पर कोई प्रस्ताव बोर्ड में पास ही नहीं हुआ था।

अब सबसे बड़ा सवाल अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी पर उठ रहा है कि बोर्ड का अध्यक्ष होने के नाते
बिना मंजूरी वसूली कैसे होती रही? हैरानी की बात यह है कि इस संबंध में मंदिर समिति की बोर्ड बैठक में कोई प्रस्ताव तक पास नहीं हुआ था। नियमों की अनदेखी बिना बोर्ड प्रस्ताव के शुल्क लेना नियमों का सीधा उल्लंघन माना जा रहा है।
पुजारियों और हक-हकूकधारियों ने भी इस वसूली पर आपत्ति दर्ज कराई थी। बद्रीनाथ जी के दर्शन के लिए आये श्रद्धालु भी पूर्व में VIP दर्शन का विरोध कर चुके हैं।
मंदिर समिति ने VIP वसूली के इस पूरे मामले को आधिकारिक जांच में शामिल कर लिया है, जिससे आने वाले दिनों में बड़े खुलासे और कार्रवाई की संभावना बढ़ गई है।बद्रीनाथ धाम जैसे पवित्र स्थल पर इस तरह की घटनाएं न केवल नियमों का उल्लंघन हैं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के साथ भी खिलवाड़ हैं।