#nobal भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में तीन लोगों को मिलेगा नोबेल पुरस्कार, जानें यहां

Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

साल 2023 के लिए नोबेल पुरस्कारों का एलान कर दिया गया है। भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में तीन लोगों को नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने भौतिक विज्ञान में 2023 का नोबेल पुरस्कार पियरे एगोस्टिनी, फेरेंक क्रॉस्ज और ऐनी एल’हुइलियर को देने का निर्णय लिया है।

बता दें कि विभाजित सेकंड में सबसे छोटे हिस्से में परमाणुओं को देखने के लिए तीनों वैज्ञानिको को भौतिकी में नोबल पुरस्कार दिया गया है। पियरे एगोस्टिनी अमेरिका की ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी, जर्मनी में मैक्स प्लैंक इंस्टीट्यूट ऑफ क्वांटम ऑप्टिक्स और म्यूनिख के लुडविग मैक्सिमिलियन विश्वविद्यालय से संबंध रखने वाले के फेरेंक क्रॉस्ज और स्वीडन के लुंड विश्वविद्यालय की ऐनी एल’हुइलियर को यह पुरस्कार दिया जाएगा।

चिकित्सा के क्षेत्र में इन्हें मिला पुरस्कार
इससे पहले चिकित्सा के क्षेत्र में कैटालिन कारिको और ड्रयू वीसमैन को 2023 का नोबेल पुरस्कार मिला है। दोनों वैज्ञानिकों को ये पुरस्कार COVID-19 के खिलाफ उनकी खोज के लिए दिया गया है।

नोबेल पुरस्कार में मिलेंगे 1 मिलियन डॉलर
बता दें कि नोबेल पुरस्कार में 11 मिलियन स्वीडिश क्रोनर (1 मिलियन डॉलर) का नकद पुरस्कार दिया जाता है। यह धनराशि पुरस्कार के निर्माता, स्वीडिश आविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल द्वारा छोड़ी गई वसीयत से दी जाती है। अल्फ्रेड नोबेल की मृत्यु साल 1896 में हो गई थी।

रसायन और साहित्य के पुरस्कार घोषणा का इतंजार
वहीं अब बुधवार को रसायन विज्ञान और गुरुवार को साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार की घोषणा की जाएगी। वहीं नोबेल के लिए शांति पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार और अर्थशास्त्र पुरस्कार की घोषणा 9 अक्टूबर को की जाएगी।