2000 का नोट बदलने के लिए किसी भी दस्तावेज की जरूरत नहीं, आसानी से बदल जाएगा नोट, जानें नए नियम

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें


स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने 2000 के नोट बदलने को लेकर जानकारी दी है। बैंक ने बताया है कि अब ग्राहक दो हजार के नोट बिना किसी आईडी प्रूफ और फॉर्म भरे ही बैंक की विभिन्न शाखाओं से बदलवा सकेंगे।

ADVERTISEMENTS


एसबीआई ने कहा है कि 20 हजार कीमत तक के नोट बिना आईडी प्रूफ के बदलवाए जा सकेंगे। बता दें कि सोशल मीडिया में चल रही अफवाह के बाद एसबीआई ने जानकारी दी है कि दो हजार के नोट बदलवाने के लिए आईडी प्रूफ, आधार कार्ड दिखाने या कोई फार्म भरने की जरूरत नहीं है। बिना दस्तावेजों के 2000 का नोट बदला जा सकता है।

23 मई से बदलें 2000 के नोट
अपने ही खाते में दो हजार के नोट जमा करने की रिजर्व बैंक ने कोई सीमा तय नहीं की है लेकिन यह ग्राहकों को केवाईसी और अन्य वैधानिक नियमों पर निर्भर करेगा। 20 मई को भेजी जानकारी में एसबीआई ने कहा है कि दो हजार के नोट बदलवाने के लिए किसी आईडी प्रूफ की भी जरूरत नहीं होगी। बैंक ने अपने अधिकारियों से कहा है कि वह जनता के साथ सहयोग करें ताकि दो हजार के नोट बदलने की पूरी प्रक्रिया बिना किसी परेशानी के और आसानी से पूरी हो सके। नोट बदलने की प्रक्रिया 23 मई से शुरू होगी।

ADVERTISEMENTS