होली से पहले हड़ंकंप मचाने वाली खबर, NEET छात्रा के सपनों को लगी किसकी नजर ?

ख़बर शेयर करें

Rajasthan News:: राजस्थान के अजमेर जिले के अलवर गेट थाना क्षेत्र में रहने वाली एक छात्रा से जुड़ी दुखद खबर मिली है। यहां छात्रा को फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

Neet Student Death in Ajmer
राजस्थान के अजमेर में नीट स्टूडेंट की मौत ( फोटो: Gemini AI)

अजमेर: होली से पहले राजस्थान के अजमेर में हड़कंप मच गया। यहां अलवर गेट थाना क्षेत्र में रहने वाली एक छात्रा ने घर पर फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। जानकारी मिली है कि छात्रा नीट की तैयारी कर रही थी। परिवार ने जब छात्रा को फंदे पर लटका देखा तो हड़कंप मच गया। इसके बाद छात्रा को फंदे से उतारकर परिवार के लोग जेएलएन अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर अलवर गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस का यह है कहना


पुलिस का कहना है कि दुखद घटना नारेली गांव की है। यहां रहने वाली 21 साल की निकिता का शव सोमवार सुबह अपने घर पर कमरे में पंखे पर फांसी का फंदा मिला है। मृतका के भाई ने सबसे पहले बहन को फंदे से लटका हुआ देखा था। प्रथम दृश्यता मामला सुसाइड से जुड़ा हुआ ही लग रहा है। लेकिन इस मामले में पूछताछ और जांच जारी है। जांच अधिकारी ने बताया कि सबसे पहले छोटे भाई ने घटनाक्रम देखा तो परिवार को इसकी जानकारी दी।

शव को पुलिस ने मोर्चरी में रखवाया

इसके बाद परिवार के लोग उसे फंदे से उतार कर जेएलएन अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाद में निकिता के शव को मोर्चरी में रखवाया गया। मेडिकल जूरिस्ट की सूचना पर पुलिस मोर्चरी पहुंची और मामले की जानकारी ली गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। पुलिस सुसाइड के कारणों को लेकर जांच में जुटी है।

पोस्टमार्टम के लिए परिवार से की गई समझाइश

पुलिस का कहना है कि नीट की तैयारी कर रही छात्रा परिवार के लोग शुरुआत में पोस्टमार्टम करने से इनकार कर रहे थे। समझाइश के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों को दिया गया। निकिता के सुसाइड को लेकर मामले की जांच की जा रही है। निकिता के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद हुआ। मामले में अनुसंधान जारी है।