Payal Gaming MMS कांड में नया मोड़: वायरल वीडियो की हकीकत जानकर उड़ जाएंगे होश, गेमर ने तोड़ी चुप्पी!

ख़बर शेयर करें

Payal Gaming MMS कांड में नया मोड़: वायरल वीडियो की हकीकत जानकर उड़ जाएंगे होश, गेमर ने तोड़ी चुप्पी!

Payal Gaming MMS Video Truth: सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक प्राइवेट वीडियो को लेकर भारत की फेमस गेमिंग इन्फ्लुएंसर पायल गेमिंग एक बार फिर से चर्चा में हैं. इंटरनेट पर तेजी से फैल रहे MMS वीडियो के साथ उनका नाम जोड़े जाने के बाद यह मामला बड़ा विवाद बन गया है. वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तरह-तरह के दावे किए जाने लगे. इस इसी मामले को लेकर पायल गेमिंग ने खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Payal Gaming MMS Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक कथित MMS वीडियो को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इस MMS वीडियो को भारत की फेमस गेमिंग इन्फ्लुएंसर पायल गेमिंग का बताया जा रहा है. इंटरनेट पर वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर तरह तरह के दावे किए जाने लगे, वहीं फैंस इस वीडियो को AI डीपफेक बता रहे हैं. अब इस पूरे मामले पर इंफ्लुएंसर ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने वायरल  MMS वीडियो को दर्दनाक और अमानवीय बताया है. पायल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी कर साफ किया है कि वह वीडियो में नहीं हैं और उनकी पहचान के दुरुपयोग के खिलाफ कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला और पायल गेमिंग ने इसको लेकर क्या कहा है

पहले जानिए क्या है पूरा मामला
भारत की जानी-मानी गेमिंग इन्फ्लुएंसर पायल गेमिंग से जुड़ा नया विवाद शुरू हो गया. सोशल मीडिया पर एक MMS वीडियो क्लिप तेजी से शेयर होने लगी, जिसके साथ पायल गेमिंग का नाम जोड़ दिया गया. इस वीडियो में एक महिला को एक पुरुष के साथ निजी पलों में दिखाए जाने का दावा किया जा रहा है. बिना किसी ठोस सबूत या आधिकारिक पुष्टि के कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया कि वीडियो में नजर आ रही महिला पायल गेमिंग ही हैं जिससे मामला और ज्यादा तूल पकड़ गया.

पायल गेमिंग ने कही ये बात
इसी MMS वीडियो को लेकर पायल गेमिंग ने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट किया. इस पोस्ट में उन्होंने साफ किया कि MMS वीडियो में दिख रही महिला वह नहीं है. उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि उनकी पहचान का गलत इस्तेमाल को लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पोस्ट में पायल ने लिखा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे इतनी पर्सनल और परेशान करने वाली किसी चीज के बारे में पब्लिकली बोलना पड़ेगा. पिछले कुछ दिनों से ऑनलाइन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मेरे नाम को जोड़कर कुछ गलत वीडियो अपलोड कर दिए गए हैं. इन वीडियो को लेकर मैं साफ तौर से कहना चाहती हूं कि उस वीडियो में दिखाई दे रही लड़की मैं नहीं हूं और इसका मेरी लाइफ, मेरी पसंद या मेरी पहचान से कोई रिलेशन नहीं है.

पायल ने आगे लिखा कि मैंने हमेशा नेगेटिविटी के सामने चुप रहने में ही भरोसा रखती हूं. लेकिन इस सिचुएशन में क्लैरिटी और आवाज की मांग करती है. न सिर्फ मेरे लिए बल्कि उन कई औरतों के लिए भी जो इसी तरह के ऑनलाइन अब्यूज और कैरेक्टर अटैक का शिकार होती हैं. यह कोई नुकसान न पहुंचाने वाला कंटेंट नहीं है बल्कि बहुत दुख देने वाला और इंसानियत को नुकसान पहुंचाने वाला दुखद और अमानवीय है.’


https://www.instagram.com/p/DSXMAkDjUyL/embed/?cr=1&v=12

इसके साथ ही पायल ने कहा कि आम लोगों और मीडिया के लोगों से रिक्वेस्ट करती हूं कि वे इस मटीरियल को किसी भी तरह से शेयर, दोबारा बनाने या इसके बारे में अंदाजा लगाने से बचें. मेरे नाम और मेरी तस्वीर के गलत इस्तेमाल को रोकने और कानून के हिसाब से जवाबदेही पक्का करने के लिए जरूरी कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं.