बांग्लादेश से नोएडा आई सानिया अख्तर केस में नया खुलासा, पति ने कहा “जबरदस्ती करवाई गई शादी”

ख़बर शेयर करें

बांग्लादेश से अपने बच्चे के साथ अपने पति को ढूढ़ने नोएडा आई सानिया अख्तर के केस में नया अपडेट आया है। सानिया जहां एक तरफ अपने पति सौरभकांत तिवारी से हुई शादी के सब ही सबूत दिखा रही है।

Ad
Ad

तो वहीं उनके पति सौरभकांत का ये दवा है की उन्हें फंसाया गया है। साथ ही उनका जबरदस्ती धर्म बदलकर निकाह किया गया है। ऐसे में पुलिस भी मामलें की जांच में जुट गई है।

पति को वापस लेने आई है सानिया
सानिया अख्तर अपने पति की तलाश में ढाका से नॉएडा आई। फिलहाल वो अभी नोएडा के सेक्टर 62 में रह रही है। पुलिस ने भी सानिया को प्रोटेक्शन में रखा है। पति के इन इल्ज़ामों पर सानिया ने कहा की वो झूट बोल रहे है।

उन्होंने सौरव कांत तिवारी को किसी भी हनी ट्रैप में नहीं फंसाया। उन्होंने कहा की उनकी कोई मांग नहीं है। वो बस अपने बेटे के पापा और अपने पति को वापस लेने आई है।

सानिया के पति ने तोड़ी चुप्पी
सौरभकांत तिवारी ने भी इस केस में अपनी सफाई देते हुए कहा की वो एक पावर कंपनी में काम करते थे। तब नौकरी के लिए सानिया ने उनसे करीबियां बढ़ाई। आगे उन्होंने कहा की इस दौरान सानिया ने उनके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो दिखाकर मुझ पर दवाब डाला। साथ ही इस्लाम कबूल करने को भी कहा।

जबरन कराई शादी
उन्होंने आगे कहा की सानिया के परिवार वालों ने उन्हें धमकी दी की अगर वो ये शादी नहीं करेंगे तो वो रेप के केस में उन्हें जेल भिजवा देंगे। अप्रैल 2021 में उनकी जबरन शादी कराई गई। साथ ही उनसे 50 लाख का फ्लैट और पांच लाख रूपए भी लिए गए।

तलाक के लिए मुकदमा किया दर्ज
उन्होंने आगे कहा की उनके साथ मारपीट होती थी। साथ ही नमाज़ के लिए भी फाॅर्स किया जाता था। जब सानिया के परिवार वालों ने एक करोड़ मांगे तब उन्होंने वहीं पर तलाक के लिए मुकदमा दर्ज किया। साथ ही सौरभ ने बताया की सानिया को उनकी बीवी और बच्चों के बारे में जानकारी थी।

सौरभ पर प्रशासन बना रहा दवाब
उन्होंने कहा की भारत आने से पहले उन्होने सानिया को सब बता दिया था। लेकिन उन्हें अब उनकी वीडियोस और तस्वीरों से ब्लैकमेल किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा की प्रशासन उनपर सानिया का भारत में रहने का इंतज़ाम करने के लिए दवाब बना रहे है।