LPG सिलेंडर की नई कीमतें जारी, जानिए ताजा रेट और बुकिंग के नियम
LPG Price Today LPG उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। शनिवार, छह जून 2026 को घरेलू LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। तेल विपणन कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम पुराने स्तर पर ही बरकरार रखे हैं। हालांकि, एक जून 2026 को कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी, जिससे होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों की लागत बढ़ गई है। मार्च 2026 से अब तक कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में पांच बार संशोधन किया जा चुका है। ऐसे में आम उपभोक्ताओं की नजर घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों पर बनी हुई है।
ये भी पढ़े
घरेलू LPG सिलेंडर के ताजा रेट
नई दिल्ली : 913
मुंबई : 912.50
बेंगलुरु : 915.50
चेन्नई : 928.50
गुरुग्राम : 921.50
नोएडा : 910.50
चंडीगढ़ : 922.50
जयपुर : 916.50
हैदराबाद : 965
कॉमर्शियल LPG सिलेंडर के ताजा रेट
नई दिल्ली – ₹3113.50
मुंबई : 3067.50
बेंगलुरु : 3113.50
चेन्नई : 3283
गुरुग्राम : 3130
नोएडा : 3113.50
चंडीगढ़ : 3136
जयपुर : 3141
हैदराबाद : 3367
सरकार ने बढ़ाने को कहा LPG भंडारण
केंद्र सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों को LPG भंडारण क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। सरकार का लक्ष्य देश में कम से कम 30 दिनों की LPG जरूरत के बराबर स्टॉक उपलब्ध रखना है, ताकि किसी आपात स्थिति या वैश्विक संकट के दौरान गैस आपूर्ति प्रभावित न हो। पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार, रणनीतिक भंडारण क्षमता को मजबूत करने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है।
ये भी पढ़े
आयात पर निर्भरता बनी चुनौती
भारत अपनी LPG जरूरतों का बड़ा हिस्सा आयात करता है। वैश्विक स्तर पर तनाव और युद्ध जैसी परिस्थितियों के कारण आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित होने का खतरा बना रहता है। इसी को देखते हुए सरकार ने घरेलू उत्पादन बढ़ाने और आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया है।
ये भी पढ़े
LPG बुकिंग के नियम जान लें
सरकार ने गैस सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए कई नियम लागू किए हैं।
- ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन के अंतराल पर गैस सिलेंडर बुक किया जा सकता है।
- शहरी क्षेत्रों में 25 दिन बाद दोबारा बुकिंग की सुविधा मिलती है।
- अधिकांश उपभोक्ताओं का केवाईसी पूरा किया जा चुका है।
- अब ओटीपी सत्यापन के बिना LPG सिलेंडर की डिलीवरी नहीं की जाती।
सरकार का कहना है कि इन नियमों का उद्देश्य गैस वितरण प्रणाली को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाना है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



भगत ने सड़क चौड़ीकरण एवं ओवरहेड टैंक का किया निरीक्षण