न लाल कपड़ा…न चाकू, ऐसे काटा था खुद का गुप्तांग, फिर पुलिस के सामने गढ़ी थी मनगढ़ंत कहानी

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

Gadarwara Shocking Case: नरसिंहपुर के गांगई ग्राम में वसंत पाली के गुप्तांग काटने के मामले में पुलिस ने खुलासा किया कि पीड़ित ने स्वयं अपने शरीर को चोट पहुंचाई थी और घटना को छुपाने के लिए झूठी कहानी बताई थी.

Narsinghpur News: नरसिंहपुर के गाडरवारा शहर के गांगई ग्राम में वसंत पाली के गुप्तांग काटने वाले मामले में नया मोड़ सामने आया है. गाडरवारा पुलिस ने बताया कि इस पूरी घटना में पीड़ित वसंत पाली ने स्वयं अपना गुप्तांग काटा था. मामले की तहकीकात में पुलिस के सामने पीड़ित ने बयान दिया और अपने स्वास्थ्य व मानसिक स्थिति के बारे में जानकारी साझा की.

ADVERTISEMENTS

एसडीओपी रत्नेश मिश्रा ने बताया कि वसंत पाली शारीरिक कमजोरी की बीमारी से ग्रसित था और पहले भी उसका इलाज चल रहा था. मानसिक तनाव और अवसाद की स्थिति में उसने सर्जिकल ब्लेड से खुद को चोट पहुंचाई. यह स्थिति उसे मानसिक रूप से कमजोर कर रही थी, जिससे उसने इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया.

झूठी कहानी बताई थी 
घटना को छुपाने के लिए पीड़ित ने पुलिस को झूठी कहानी बताई. उसने कहा कि एक मोटरसाइकिल वाले ने उसे रोका और इसके बाद तीन-चार लोग निकले, जिनके मुंह पर कपड़े बंधे हुए थे. पीड़ित ने बताया कि उन्होंने उसे रोड पर घसीट कर अंदर ले जाकर जान से मारने की नीयत से प्राइवेट पार्ट पर हमला किया, लेकिन यह पूरी कहानी मनगढ़ंत थी और पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ

ADVERTISEMENTS