रुद्रपुर की किशोरी से इंस्टाग्राम पर गालीगलौज कर रहा था नाजिम, विरोध पर पिता को भी पीटा

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

नाजिम नामक युवक ने इंस्टाग्राम पर एक किशोरी को गालीगलौज की और उसका रास्ता रोका। विरोध करने पर उसने किशोरी के पिता से मारपीट भी की, जिसके बाद बजरंग दल …और पढ़ें

News Article Hero Image

रुद्रपुर। किशोरी की इंस्टाग्राम आइडी लेकर मुस्लिम युवक उस पर काल कर लगातार गालीगलौज कर रहा था। यही नहीं उसका रास्ता भी रोक लिया। इससे डरी सहमी किशोरी ने अपने पिता से शिकायत की।

इसके बाद जब पिता उसे समझाने गया तो आरोपित ने उनसे मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गए। इस मामले में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने ट्रांजिट कैंप पुलिस से आरोपित पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ

शनिवार रात बजरंग दल के कार्यकर्ता कोतवाली ट्रांजिट कैंप पहुंचे और पुलिस से शिकायत की। इस दौरान उनका कहना था कि ट्रांजिट कैंप निवासी व्यक्ति की 13 वर्षीय पुत्री की इंस्टाग्राम में आइडी है। ट्रांजिट कैंप निवासी गड्ढा कालोनी निवासी नाजिम ने उसकी पुत्री की इंस्टाग्राम आइडी की जानकारी निकालकर उस पर काल कर रहा है। साथ ही उससे लगातार कई दिनों से गालीगलौज कर रहा था। शनिवार को उसकी पुत्री कहीं जा रही थी।

इस दौरान आरोपित ने उसका रास्ता रोक लिया और उसे परेशान कर गालीगलौज करने लगा। जिससे डर के उसकी पुत्री घर आई और आपबीती सुनाई। पुत्री की बात सुनकर व्यक्ति नाजिम के पास गया और पुत्री से गालीगलौज का विरोध किया। आरोप है कि इस दौरान नाजिम ने अपने साथियों के साथ उनसे मारपीट कर दी। जिससे वह घायल हो गए।

बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पुलिस से आरोपित पर कार्रवाई की मांग की। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है। एसएसआइ ट्रांजिट कैंप महेश कांडपाल ने बताया कि आरोपित से पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिली है, जांच के बाद प्राथमिकी पंजीकृत की जाएगी।

ADVERTISEMENTS