रब ने बना दी जोड़ी… आगे पति तो पीछे पत्नी, स्कूटी में बैठ करते कांड, एक दिन कर दी सारी हदें पार, फिर तो…

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

‘राम मिलाए जोड़ी, एक अंधा-एक कोड़ी’ ये कहावत तो आपने जरूर सुनी होगी, इस कहावत का जीता-जागता उदाहरण है दिल्ली के ये पति-पत्नी. जो साथ में मिलकर ऐसी वारदातों को अंजाम देते थे. जिसे सुन आप अपना माथा पकड़ लेंगे. चलिए आपको पूरी कहानी शुरू से बताते हैं.

ADVERTISEMENTS

दरअसल, मामला दिल्ली रानी बाग इलाके का है. ये समाचार आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। यहां एक शादीशुदा दंपत्ति राहुल उर्फ मोटा और उसकी पत्नी मिलकर, पैसे कमाने का शॉर्टकट अपना रहे थे. राहुल दोपहिया वाहन में बैठकर अपनी पत्नी के साथ निकलता और फिर बीवी के साथ मिलकर लोगों के गले से चेन छीनने का काम करता. ये दोपहिया वाहन भी चोरी का होता, चेन चोरी करने के बाद कपल बाइक को किनारे छोड़ देता था.

महिला ने कराई शिकायत दर्ज
पुलिस ने बताया कि एक महिला ने रानी बाग थाने में शिकायत दर्ज कराई कि एक बाइक सवार महिला और पुरुष ने उसकी सोने की चेन छीन ली. पीड़ित महिला ऋषि नगर के पास एक एरोबिक्स सेंटर जा रही थी. उसी समय स्कूटी पर चोर उसके पास आए. आरोपी महिला गुलाबी सूट पहने हुए थी. उसने पीड़िता के गले से चेन खींची और उसके पति ने तेजी से बाइक को भगा दिया. इस मामले में रानी बाग थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया.

300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों खंगाले
इसके बाद पुलिस की टीम क्राइम सीन की जांच करने के साथ आसपास लगे 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला. इस दौरान पुलिस को एक स्कूटी दिखी, जो पीड़ित महिला द्वारा बताए गए स्कूटी से मेल खा रही थी. पुलिस स्कूटर का नंबर का पता लगाया. इसके बाद पता चला कि वो स्कूटी निहाल विहार से चोरी हुई थी. ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। उसी दिन चोरी का केस भी दर्ज किया गया था.

पत्नी पर पहले से 5 केस दर्ज
पुलिस ने सीसीटीवी के जरिए आरोपियों की गतिविधि पर नजर रखनी शुरू कर दी. इस दौरान उनका सुराग मिला, जो उन्हें नांगलोई तक ले गया. एक स्थानीय मुखबिर ने आरोपियों की पहचान कर ली. उसने बताया कि सुल्तानपुरी निवासी राहुल उर्फ मोटा अपनी पत्नी के साथ चोरी की घटना को अंजाम दे रहा है. डीसीपी ने बताया कि पुलिस की सक्रियता देखकर आरोपी उत्तम नगर के हस्तसाल में छिप गए. लेकिन पुलिस ने उनको ट्रैक करके पकड़ लिया. उनके पास से झपटमारी के लिए इस्तेमाल किया गया एक चोरी का स्कूटर और 20 ग्राम वजन की एक सोने की चेन बरामद की गई. पुलिस की पूछताछ में मुख्य आरोपी राहुल ने 10 मामलों में शामिल होने की बात स्वीकार की है. उसकी पत्नी के खिलाफ पहले से पांच केस दर्ज हैं.

ADVERTISEMENTS