सख्ती- ट्रेनिंग में अनुपस्थित रहे चार मास्टर ट्रेनरों पर गिरी गाज

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

पौड़ी skt. com

ADVERTISEMENTS

लोकसभा चुनाव के लिए मास्टर ट्रेनरों की ट्रेनिंग में अनुपस्थित रहे तीन अभियंताओं और एक प्रवक्ता को कार्यवाही का सामना करना पड़ेगा यह चारों कार्यशाला में उपस्थित नहीं हुए तथा ना ही उपस्थित नहीं होने का कोई कारण इन्होंने प्रशिक्षण कार्यशाला के आयोजनों को दी

लोकसभा चुनाव को लेकर आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला से नदारद रहना चार मास्टर ट्रेनरों को भारी पड़ा है। जिला निर्वाचन विभाग ने अनुपस्थित मास्टर ट्रेनरों के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत कार्रवाई करने के साथ ही एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।


सोमवार को लोकसभा चुनाव में तैनात मास्टर ट्रेनरों की प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रशिक्षक व परियोजना प्रबंधक स्वजल दीपक रावत ने बताया कि मास्टर ट्रेनरों को मतदान में मॉक पोल, वास्तविक मतदान कराना, मतदाता की पहचान, पहचान के अभिलेखों की विस्तार से जानकारी दी गई।

सहायक नोडल अधिकारी पौड़ी पान सिंह राणा ने बताया कि लोकसभा चुनाव में 94 मास्टर ट्रेनर तैनात हैं।

उन्होंने बताया कि कार्यशाला से लोनिवि दुगड्‌डा के एई अनुज कुमार, लोनिवि बैजरों के जेई संजीव कुमार, लोनिवि लैंसडौन के जेई गजेंद्र सिंह व जीआईसी पंचूरी के प्रवक्ता प्यारेलाल बडोला अनुपस्थित रहे।


इनके खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत कार्रवाई करने के साथ जल्द एफआईआर दर्ज किए जाने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ADVERTISEMENTS