नामकरण पार्टी में चचेरे भाइयों से हुआ विवाद, ग्राम प्रधान के पति की मौत

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

किसी भी बात पर वाद विवाद होना जायज बातें लेकिन अगर वाद-विवाद गंभीर रूप ले ले तो इंसान की जान तक जा सकती है और कई बार इन बाद विवादों की वजह से इंसान की जीवन में आए खुशियों को समय में ही गम का रूप ले लेती हैं क्योंकि एक ऐसा ही मामला उधम सिंह नगर जिले के टनकपुर इलाके से सामने आ रहा है जानकारी के अनुसार बता दे कि नामकरण की पार्टी में चचेरे भाइयों से किसी बात पर हुए विवाद में घायल नोलापानी की ग्राम प्रधान गीता देवी के पति जीवन लाल (30) की मौत हो गयी है। ये मारपीट गत मंगलवार की रात हुई थी। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए एसटीएच हल्द्वानी ले जाया गया था। नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों के उपचार करने से हाथ खड़े करने पर परिजन घर वापस ला रहे थे। रास्ते में सितारगंज के पास दम तोड़ दिया। मृतक के पिता गणेश राम के मुताबिक मंगलवार को मृतक के चचेरे भाई कमल राम, महेश राम व नवीन राम ने मिलकर पिटाई की थी ।मृतक का शव फिलहाल टनकपुर अस्पताल में है जहां पुलिस कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS