नैनीताल- पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर हुआ सड़क हादसे का शिकार
ADVERTISEMENTS
नैनीताल में रविवार को दिल्ली के पर्यटकों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर हादसे का शिकार हो गया। नैनीताल- कालाढूंगी मोटर मार्ग पर टेंपो ट्रैवलर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
ADVERTISEMENTS
जानकारी के अनुसार, टेंपो ट्रैवलर में दिल्ली के 16 पर्यटक सवार थे। बताया जा रहा है सभी लोग वीकेंड में दिल्ली से नैनीताल घूमने आये थे, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। टीम ने सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से कालाढूंगी अस्पताल पहुंचाया। यहां प्रारंभिक उपचार के बाद पर्यटकों को हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल में रेफर कर दिया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


