नैनीताल: अचानक आया मलबा, दबे दो मजदूर! SDRF ने किया रेस्क्यू.. देखिए वीडियो…

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल जिले के कोटाबाग में पहाड़ी से मलबा आने से नहर सफाई का कार्य रहे दो मजदूर गर्दन तक मलबे में दब गए। आपदा कंट्रोल और एसडीआरएफ की टीम नैनीताल ने रेस्क्यू ऑपरेशन चला कर दोनों को निकला।

नैनीताल जिले में कोटाबाग ब्लॉक के बगजाला नहर की थाम में काम चल रहा था। नहर के सफाई कार्य मे लगे मजदूर अचानक पहाड़ी से मलबा आने से फंस गए। दो मजदूर गले गले तक मलबे में दब गए। घटना को देखते हुए पुलिस और प्रशासन को सूचित किया गया। तब तक स्थानीय लोगों ने नेपाली मूल के श्रमिकों की मदद शुरू कर की। कुछ मजदूरों को मलुवे से बाहर निकाला गया लेकिन दो मजदूर बुरी तरह मलुवे में फंस गए। रैस्क्यू टीमों से पहले पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद रहीं।

यह देखिए रेस्क्यू का वीडियो..

जानकारी के अनुसार, कोटाबाग के बागजाला-फतेहपुर क्षेत्र में सिंचाई नहर क्षतिग्रस्त थी। इस कारण आंवलाकोट क्षेत्र में सिंचाई के पानी की किल्लत हो गई। सिंचाई विभाग ने कर्मचारी और मजदूर भेजकर नहर से मलवा हटाने का काम शुरू कराया ही था कि अचानक सवेरे लगभग 11 बजे मलबा आने से मजदूर दब गए। दो मजदूर मलबे में दब गए।

वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने ग्राम प्रधान को सूचना दी और रैस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। दोनों को समय रहते कड़ी मशक्कत के बाद मलुवे से बाहर निकाल लिया। अधिकारियों ने बताया कि दोनों मजदूरों को सकुशल मलबे से बाहर निकालकर उपचार के अस्पताल भेजा।गया है।

Ad