Nainital news : हल्द्वानी में बाल विवाह का बड़ा खुलासा, 5 पर मुकदमा

Uttarakhand breaking news | Haldwani marriage news today| Uttarakhand latest news | Child Marriage Case Haldwani | Five Booked Marrying Minor Girl | police action | Basantpur Gaulapar| : हल्द्वानी में नाबालिग की जबरन शादी का खुलासा, शिकायत मिलते ही बेटी को रातों-रात मायके पहुंचाया
Uttarakhand breaking news | Haldwani marriage news today| Uttarakhand latest news | Child Marriage Case Haldwani | Five Booked Marrying Minor Girl | police action | Basantpur Gaulapar| : उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी में 16 वर्षीय किशोरी की कथित तौर पर उसकी इच्छा के विरुद्ध शादी कराने का मामला सामने आ रहा है। चोरगलिया थाना क्षेत्र के गौलापार स्थित बसंतपुर की रहने वाली किशोरी का विवाह 22 जून को सीतावनी मंदिर में कालाढूंगी क्षेत्र के बेल बसानी निवासी युवक से कराया गया था। मामले की शिकायत बाल कल्याण समिति (CWC) तक पहुंचने के बाद आरोपियों में हड़कंप मच गया और किशोरी को शादी के कुछ ही दिनों बाद रातों-रात उसके मायके भेज दिया गया। मामले की जांच के बाद बाल विकास परियोजना अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने किशोरी के माता-पिता, दूल्हे, उसके बड़े भाई और विवाह कराने वाले पंडित समेत पांच लोगों के खिलाफ बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम (Child Marriage Prohibition Act) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। किशोरी को फिलहाल सुरक्षा के मद्देनजर नारी निकेतन, हल्द्वानी भेजा गया है।
गुप्त शिकायत के बाद शुरू हुई जांच (haldwani marriage news today)
चोरगलिया पुलिस के मुताबिक बाल कल्याण समिति को किशोरी के बाल विवाह की गुप्त सूचना मिली थी। शिकायत मिलने के बाद समिति की टीम ने मामले की पड़ताल शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि 16 वर्षीय किशोरी का विवाह 22 जून को सीतावनी मंदिर में कराया गया था। बताया गया कि विवाह के दौरान किशोरी के माता-पिता, दूल्हे का बड़ा भाई और पंडित भी मौजूद थे। प्रारंभिक जांच में शादी से जुड़े कई तथ्य सामने आने के बाद समिति ने किशोरी और उसके परिजनों से अलग-अलग पूछताछ की।
परिजनों ने शादी से किया इनकार (Family Statement) Uttarakhand breaking news update
जांच टीम के सामने किशोरी के माता-पिता ने शादी की बात से इनकार करते हुए दावा किया कि सिर्फ सगाई हुई थी। हालांकि, किशोरी से अलग से पूछताछ करने पर स्थिति अलग सामने आई। किशोरी ने अपने लिखित बयान में बताया कि उसकी शादी उसकी इच्छा के खिलाफ कराई गई थी। इसके बाद बाल कल्याण समिति ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू की।
शिकायत की भनक लगी तो रात में भेजा मायके (Girl Sent Back Home)
जांच के दौरान यह भी सामने आया कि जैसे ही आरोपियों को बाल विवाह की शिकायत पुलिस और बाल कल्याण समिति तक पहुंचने की जानकारी मिली, किशोरी को रातों-रात बेल बसानी से उसके मायके बसंतपुर पहुंचा दिया गया। बताया जा रहा है कि शादी के करीब एक सप्ताह बाद ही किशोरी को वापस मायके भेज दिया गया था। समिति अब इस पूरे घटनाक्रम से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें : Udham singh nagar news : रुद्रपुर में पुलिस कांस्टेबल भुवन आर्या की गई ज़िंदगी
पांच लोगों पर दर्ज हुआ केस (FIR Registered)
बाल विकास परियोजना अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने किशोरी के माता-पिता, दूल्हे, दूल्हे के बड़े भाई और शादी कराने वाले पंडित के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि मामले में उपलब्ध साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। चोरगलिया थाना प्रभारी तारा सिंह नेगी के अनुसार, आरोपों की पुष्टि करने के लिए पुलिस जरूरी साक्ष्य एकत्र कर रही है। साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर निर्णय लिया जाएगा।
सुरक्षा के लिए नारी निकेतन भेजी गई किशोरी (Child Protection) haldwani news today
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए बाल कल्याण समिति की पहल पर किशोरी को फिलहाल नारी निकेतन, हल्द्वानी भेज दिया गया है। किशोरी की सुरक्षा और संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए समिति और पुलिस दोनों मामले की आगे की जांच में जुटे हैं
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



नाले के पीड़ितों के लिए देवदूत बने राज्य मंत्री हरीश पांडेय