नैनीताल HC की पंचायत चुनाव पर रोक बरकरार, स्टे वेकेशन पर कल होगी सुनवाई
ADVERTISEMENTS

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर जारी असमंजस अभी खत्म नहीं हुआ है. नैनीताल हाईकोर्ट ने चुनावों पर लगी अंतरिम रोक को फिलहाल बरकरार रखा है. मामले की अगली सुनवाई अब बुधवार को मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ द्वारा की जाएगी.
पंचायत चुनाव पर रोक बरकरार
अदालत ने स्पष्ट किया है कि स्टे वेकेशन समेत पंचायत चुनाव से संबंधित सभी याचिकाओं को एक साथ क्लब कर सुनवाई की जाएगी. गौरतलब है कि राज्य में पंचायत चुनावों को लेकर आरक्षण पर स्थिति साफ ना होने के चलते रोक लगा दी थी. अब सभी की निगाहें कल होने वाली अहम सुनवाई पर टिकी है
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



रुद्रपुर के डीडी चौक पर गरजा विकास का पीला पंजा