नैनीताल- यहां पिता ने बेटी के साथ किया दुष्कर्म ,मुकदमा दर्ज

नैनीताल। शहर क्षेत्र में पिता-पुत्री के पवित्र रिश्ते व सामाजिक मर्यादाओं को तार-तार करने का शर्मनाक मामला सामने आया है। क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपने ही पति पर उसकी दस वर्षीय बेटी से दुष्कर्म करने के आरोप लगाए हैं। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला ने शिकायती पत्र देते हुए कहा कि उसकी दस वर्षीय बेटी ने पिता की ओर से उसके साथ दुष्कर्म व मारपीट करने की शिकायत की लेकिन उसने बेटी की शिकायत को सच नहीं माना। कुछ दिन बाद जब बच्ची ने फिर शिकायत करते बताया कि जब वह घर से काम पर चली जाती है तो पिता उसके साथ गंदी हरकतें करते हैं। पिता का यह रवैया लंबे समय से चल रहा है। पिता ने उसके साथ मारपीट कर किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। कोतवाल हेम चंद्र पंत ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपित पिता के विरुद्ध बीएनएस की धारा 67/2, 115/2, 351(2) व पोक्सो की धारा 5 (ध)/6 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित की तलाश करने के साथ ही मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद बुधवार को पोक्सो कोर्ट में पेश किया जाएगा
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



हलद्वानी -दलित अपमान एवम मंच शुद्धिकरण का मामला संसद पहुंचा