कुमाऊं-गढ़वाल के बीच आवाजाही होगी सुगम, रेल मंत्रालय ने उत्तराखंड को दी बड़ी सौगात, पढ़ें

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

Dehradun–Tanakpur Express

उत्तराखंड के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। भारत सरकार के रेल मंत्रालय ने देहरादून-टनकपुर एक्सप्रेस (15019/15020) के फेरे साप्ताहिक से बढ़ाकर त्रि-साप्ताहिक (तीन दिन) करने की मंज़ूरी दे दी है। रेल मंत्रालय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

ADVERTISEMENTS

अब सप्ताह में तीन दिन चलेगी देहरादून–टनकपुर एक्सप्रेस

बता दें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की 8 अक्टूबर 2025 को नई दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की थी। जिसमें उन्होंने इस विषय पर विस्तृत चर्चा की थी। सीएम धामी के आग्रह पर रेल मंत्रालय ने जल्द कार्रवाई करते हुए Dehradun–Tanakpur Express को सप्ताह में तीन बार चलाने की स्वीकृति दी है।

देहरादून–टनकपुर एक्सप्रेस की नई समय सारिणी

नई समय सारिणी के अनुसार 15019 Dehradun–Tanakpur Express अब बुधवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी। बता दें (पूर्व में केवल रविवार को चलती थी) 15020 टनकपुर–देहरादून एक्सप्रेस अब मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलेगी। (पूर्व में केवल शनिवार को चलती थी)

प्रदेशवासियों को मिलेगी बड़ी सुविधा

बता दें यह सेवा वृद्धि यात्रियों की बढ़ती मांग और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को ध्यान में रखते हुए की गई है। रेल मंत्रालय ने उत्तराखंड के यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए इस निर्णय को शीघ्र प्रभाव से लागू करने का निर्देश दिया है। सीएम धामी ने इस निर्णय के लिए रेल मंत्री और रेलवे बोर्ड का आभार व्यक्त किया है

ADVERTISEMENTS