नानकमत्ता में हादसा: ट्रैक्टर-ट्राली और पिकअप वाहन की जोरदार भिड़ंत, 4 मजदूरों की मौत, 3 घायल

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

ROAD ACCIDENT

उधमसिंह नगर जिले के नानकमत्ता में शनिवार सुबह ट्रैक्टर-ट्राली और पिकअप वाहन की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई। जबकि तीन श्रमिक घायल हैं। जिनका उपचार चल रहा है।

ADVERTISEMENTS

नानकमत्ता में ट्रैक्टर-ट्राली और पिकअप वाहन की जोरदार भिड़ंत

मिली जानकारी के अनुसार सभी श्रमिक उत्तर प्रदेश के संभल के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है सभी मजदूर दीवाली मनाने के लिए अपने-अपने घर लौट रहे थे। नानकसागर डेम से पहले मोड पर सामने से तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने ट्रैक्टर ट्राली को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

4 मजदूरों की मौत

हादसे में ट्रैक्टर में बैठे सातों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक दो श्रमिकों की मौत हो चुकी थी। अन्य घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया। दो श्रमिकों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि तीन मजदूर घायल बताये जा रहे हैं। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS