मानसून में टूटी उत्तराखंड की 2600 से अधिक सड़कें, लोनिवि को हुआ इतने करोड़ो से ज्यादा का नुकसान,जानिए सतपाल महाराज ने और क्या दी जानकारी……




उत्तराखंड में इस इस बार मानसून ने कहर बरपाया हुआ है। प्रदेश में अभी तक बारिश, भूस्खलन और बाढ़ के कारण लोक निर्माण विभाग को 554 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है। इसकी जानकारी खुद लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने दी है।
मानसून में टूटी उत्तराखंड की 2600 से अधिक सड़कें
लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि मंत्री ने बताया कि मानसून सीजन में अभी तक 2600 से अधिक सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं इनमें से अभी तक 2406 सड़कों को खोल कर यातायात बहाल किया गया है। तेज बारिश और आपदा की वजह से कुछ जगहों पर संड़कें पूरी तरह बह गई हैं।
लोनिवि की 97 सड़कें अभी भी बंद
महाराज का कहना है कि 195 मार्ग अभी भी बंद हैं। प्रदेश में लोनिवि की बंद 1703 सड़कों में से 1624 को खोल दिया गया है और शेष 97 सड़कों को खोलने का काम युद्धस्तर पर जारी है। मंत्री ने बताया कि NH की 24 बंद सड़कों में से 23 खुल गई हैं।
PMGSY की 115 सड़कें बंद
वहीं पीएमजीएसवाई (PMGSY) की 869 सड़कों में से 754 को आवागमन के लिए पूरी तरह से खोल दिया गया है और शेष 115 सड़कों को खोलने का काम चल रहा है। जबकि BRO और NHIDCL की सभी सड़कें इस समय पूरी तरह से खुली हुई हैं।
संवेदनशील इलाकों में JCB पहले से तैनात: मंत्री
भूस्खलन की आशंका वाले स्थानों पर जेसीबी की तैनाती की गई है, ताकि तत्काल प्रभाव से सड़कों को खोला जा सके। प्रदेश में मागों को सुलभ यातायात के लिए उपलब्ध रखे जाने के लिए कुल 684 मशीनें विभिन्न महत्वपूर्ण और मार्ग बन्द होने के सम्भावित स्थानों पर तैनात किये गये हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें