पूर्व प्रधानमंत्री के पोता रेप केस में दोषी, 2000 से अधिक अश्लील क्लिप हुई थी वायरल

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

court-finds-former-prime-ministers-grandson-prajwal-revanna-guilty-in-rape-case (1)

Prajwal Revanna guilty in Rape Case: बेंगलुरु की विशेष अदालत ने जेडीएस से निलंबित नेता और पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को दुष्कर्म के एक मामले में दोषी ठहराया है। अब इस केस में उन्हें कितनी सजा मिलेगी इसका ऐलान शनिवार 2 अगस्त को किया जाएगा।

बता दें कि एक महिला ने रेवन्ना के ऊपर रेप का आरोप लगाया था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर रेवन्ना से जुड़ी 2000 अश्लिल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। जिसके बाद इस मामले ने तूल पकड़ा।

पूर्व प्रधानमंत्री के पोते प्रज्वल रेवन्ना रेप केस में दोषी Prajwal Revanna guilty in rape case

ये मामला एक 48 वर्षीय महिला से जुड़ा है। जो हासन जिले के होलेनरसीपुरा इलाके में स्थित रेवन्ना परिवार के गन्निकाडा फार्महाउस में घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थी। पीड़िता का आरोप है कि 2021 में दो बार उसके साथ दुष्कर्म किया गया और आरोपी ने इन घटनाओं का वीडियो भी अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया। यही नहीं उसे चुप रहने की धमकी भी दी गई।

चार मामलों में है मुख्य आरोपी

बता दें कि प्रज्वल रेवन्ना(Prajwal Revanna) के खिलाफ कुल चार आपराधिक केस दर्ज हैं। जिनमें यौन शोषण और दुष्कर्म जैसे संगीन आरोप शामिल हैं। ये मामले तब तूल पकड़े जब सोशल मीडिया पर 2,000 से भी ज्यादा आपत्तिजनक वीडियो क्लिप्स(2000 pornographic videos) वायरल हो गईं। वीडियो में कई महिलाओं के साथ कथित यौन शोषण के दृश्य थे जो रेवन्ना से जुड़े बताए गए।

पहली शिकायत अप्रैल 2024 में दर्ज हुई थी

रेवन्ना के खिलाफ पहली शिकायत इस साल अप्रैल में उसी घरेलू सहायिका ने की थी। जिसने आरोप लगाया था कि 2021 से लगातार उसका शोषण किया गया। महिला के मुताबिक यदि उसने किसी को बताया तो वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी दी जाती थी।

कौन हैं प्रज्वल रेवन्ना? Who is Prajwal Revanna?

प्रज्वल रेवन्ना कर्नाटक के हासन लोकसभा क्षेत्र से पूर्व सांसद रह चुके हैं। वो जेडीएस के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व मंत्री एचडी रेवन्ना के बेटे हैं, साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते हैं। अब अदालत के फैसले के बाद सबकी निगाहें शनिवार पर टिकी हैं। जब सजा की अवधि का एलान किया जाएगा।

Ad