हल्द्वानी:ऑनलाइन गेम ने बीएससी की छात्रा की ले ली जान, हार गई लाखों रुपए,पिता के लिए सुसाइड नोट में लिखी ये बात

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई तरह के ऑनलाइन गेम आ रहे हैं. अधिक पैसा कमाने के लालच में युवा पीढ़ी लगातार ऑनलाइन गेम का शिकार हो रही है. ऑनलाइन गेम के चलते में कई लोग अपने जमा पूंजी को भी गंवा चुके हैं.मोबाइल पर आनलाइन ने एक बीएससी की छात्रा की जान ले है. बताया जा रहा है कि छात्रा काफी दिनों से मोबाइल पर ऑनलाइन लूडो गेम खेल कर करीब 4 से 5 लाख रुपए गवां दी इसके बाद आहत होकर बीएससी की छात्रा ने खुदकुशी कर ली.उसका शव कमरे के अंदर फंदे पर लटका मिला है पुलिस को छात्रा के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने मरने की वजह आनलाइन लूडो गेम का जिक्र किया है. छात्रा ने सुसाइड नोट में लिखा है कि वह लूडो में चार-पांच लाख रुपये हार चुकी है इसलिए अब वह और नहीं जी सकती है.बताया जा रहा कि मामला हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के बरेली रोड पर स्थित स्पेरो कालोनी निवासी 21 वर्षीय छात्रा शहर के एमबीपीजी कालेज में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी.उसके पिता जेल पुलिस अल्मोड़ा में तैनात हैं.शुक्रवार को छात्रा घर पर अपनी मां व भाई के संग थी. दोपहर में भाई व मां बाजार में किसी काम के लिए आए थे वापस घर पहुंचे तो कमरे के अंदर छात्रा का शव फंदे पर लटका मिला.घटना की सूचना परिवार वालों ने कोतवाली पुलिस को दी गई पुलिस ने फंदे से उतारकर छात्रा को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया घटना के बाद पुलिस ने घर के तलाशी ली जहां से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ.जिसमें छात्रा ने लिखा था कि वह मोबाइल पर आनलाइन लूडो गेम खेलती थी इस गेम में उसे पहले मुनाफा हुआ बाद में उसने अपने माता-पिता के चार-पांच लाख रुपये डुबो दिए.पुलिस के अनुसार छात्रा ने सुसाइड नोट अपने पिता के नाम पर लिखा कहा है कि उसने उनके लाखों रुपये गेम में डुबा दिए लेकिन अब ऐसा नहीं होगा और वह इस दुनिया से जा रही है. वही हल्द्वानी कोतवाली प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कर्म का पता चलेगा. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS