शादी समारोह के दौरान 1 दर्जन से ज्यादा महिलाएं गिरी कुए में,मौत

ख़बर शेयर करें

उत्तरप्रदेश के कुशीनगर से रोंगटे खड़े कर देने वाली एक खबर आ रही है यहां गत दिवस देर शाम एक कुएं में शादी समारोह के दौरान एक दर्जन से अधिक महिलाएं गिर गईं। फिलहाल 13 महिलाओं की मौत की खबर है जिनमें 9 बच्चियां शामिल हैं। इसके अलावा 15 से अधिक घायलों की संख्या बताई जा रही है। हालांकि मौतों का आंकड़ा अभी बढ़ सकता है। घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है। स्थानीय लोगों द्वारा राहत बचाव कार्य चलाया जा रहा है।

Ad
Ad

बताया जा रहा है कि जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना के नौरंगिया स्कूल टोला में एक घर में शादी थी। इस दौरान गांव की महिलाएं और लड़कियां शादी वाले घर के पास मौजूद कुएं पर खड़ीं थीं। इस दौरान हल्दी का रस्म निभाया जाना था। महिलाओं और लड़कियों के खड़े होने के चलते अचानक कुएं पर लगी लोहे की जाली टूट गई जिसके चलते महिलाएं और लड़कियां कुएं में गिर गईं।

लड़कियों और महिलाओं के कुएं में गिरने के तुरंत बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई और स्थानीय लोगों की ओर से राहत बचाव कार्य शुरू किया गया। फिलहाल अभी तक 9 बच्चियों समेत 13 महिलाओं की मौत की खबर बताई जा रही है। मौके पर पुलिस और गांव के लोगों की भीड़ जुटी हुई है।

  • ऐसे हुआ हादसा

कुशीनगर। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुएं को आरसीसी स्लैब के जरिए ढककर बंद किया गया था और हल्दी की रसम के दौरान काफी संख्या में महिलाएं इसके ऊपर खड़ीं थीं इसी दौरान ये सलीब टूट गया और सभी कुएं में जा गिरे ये हादसा कुशीनगर जिले में नेबुआ नौरंगिया इलाके में हुआ है।

  • पीएम मोदी ने जताया दुख
  • सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर जताया दुख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में कुए में गिरने की दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर बचाव व राहत कार्य संचालित करने तथा हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।