बंदर की दरियादिली! पैसों से भरा बैग चुराकर करने लगा नोटों की बारिश, वीडियो वायरल

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

monkey-snatches-cash-and-showers-notes-auraiya-district up VIDEO VIRAL

बंदरों के आतंक से हर कोई वाकिफ है। लेकिन बंदर के आतंक की वजह से लोगों को खुशी हो ये आपने नहीं सुना होगा। ऐसा ही एक अजीबो-गरीब मामला उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से आ रहा है। यहां बिधूना तहसील कार्यालय में एक बंदर ने पैसो से भरा बैग चुराया और पेड़ पर चढ़कर नोटों की बारिश करने लगा। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहां पर लोग नोटों को पकड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

ADVERTISEMENTS

Monkey

बंदर ने चुराया पैसों से भरा बैग!

दरअसल बंदर ने एक बाइक से नकदी से भरा बैग चुरा लिया और पेड़ पर चढ़ गया। इसके बाद बंदर ने बैग खोलकर उसमें रखे पैसों को नीचे फैंकना शुरू कर दिया। आसमान से बरस रहे नोटों को लूटने के लिए लोगों की भीड़ इक्ट्ठा हो गई। ये पूरा वाक्या कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Monkey

फिर करने लगा नोटों की बारिश

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि 500 के नोटों की बारिश हो रही है। वहीं पर मौजूद लोग उसे पकड़ने और उठाने में लगे हुए है। ये अजीबो-गरीब घटना मंगलवार दोपहर की है। दरअसल डोडापुर गांव के एक प्राइवेट टीचर अपने वकील के साथ तहसील कार्यालय आए थे। वहां उन्हें राजिस्ट्रेशन का काम था। बाइक की डिग्गी में उनका एक बैग था जिसमें करीब 80 हजार रुपए थे। जब वो डाक्यूमेंट्स में बिजी थे, तभी बंदर आया और उनका नकदी से भरा बैग उठाकर भाग गया।

video link- https://youtube.com/shorts/NR1yrari8JU?si=IVaQcULwh3vJDUv3

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

बैग में जब बंदर को खाने के लिए कुछ नहीं मिला। तो उसने बैग में रखे 500 के नोटों को हवा में उछालना शुरू कर दिया। लोग भी मदद करने के बजाय पैसे लूटने में लग गए। ये देखते हुए टीजर ने अपनी नकदी वापस पाने की पूरी कोशिश की।

शख्स को नहीं मिले पूरे पैसे वापस!

लेकिन तब तक कई लोग पैसों को लूट चुके थे। टीचर को सिर्फ 52,000 ही वापस मिले। बाकी 28000 या तो फट गए या फिर लोगों ने लूट लिए। स्थानिय लोगों की माने तो इस इलाके में बंदरों का आतंक है। कई बार बंदर लोगों के बैग, कागज और जरूरू डाक्यूमेंट्स लेकर भाग जाते है।

ADVERTISEMENTS