हल्द्वानी- करंट लगने से इलेक्ट्रीशियन की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें


हल्द्वानी। कहते हैं जिस काम में व्यक्ति पूरी तरह पारंगत होता है उसी में लापरवाही उसे भारी पड़ जाती है, यहां बिजली की फिटिंग करने वाला एक इलेक्ट्रिशियन करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। यहां करंट लगने की वजह से गंभीर घायल हुए युवक ने उपचार के दौरान एसटीएच में दम तोड़ दिया। धारी के पुटगांव निवासी 28 वर्षीय पंकज इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। मंगलवार को वह बिजली फिटिंग के काम के लिए किसी के घर गया था। लेकिन काम के दौरान अचानक करंट की चपेट में आ गया। जिसके बाद स्थानीय अस्पताल से उसे एसटीएच रेफर कर दिया गया। लेकिन जान नहीं बच सकी।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS