मसूरी इनकाउंटर : तो इस वजह से हरियाणा के शातिर ने किया था पत्नी को मारने का प्रयास

ख़बर शेयर करें


हरियाणा के शातिर ने अपना सच कबूल लिया है। आरोपी ने चार महीने पहले अपने पिता को मौत के घाट उतारा था। आरोपी की पत्नी तानिया को जब इस बात का पता चला तो उसने अपने पत्नी को भी रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। आरोपी ने अपनी पत्नी पर गोली चलाकर उसे भी मारने का प्रयास किया। आरोपी पत्नी को मरा समझकर पुल के नीचे फेंक कर फरार हो गया।

Ad
Ad

मुठभेड़ में आरोपी ने चलाई थी दरोगा पर गोली
पुलिस से बचने के लिए शुभम ने कई पैंतरे अपनाए। फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी चलाई। स्कूटर का इस्तेमाल किया। यही नहीं आरोपी ने कई होटल और होमस्टे भी बदले। पुलिस ने जब उसे पकड़ने की योजना बनाई तो शनिवार रात उसने मसूरी में दरोगा पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी आरोपी शुभम के पैर में गोली मारी है।

पिता को भी उतारा था मौत के घाट
पूछताछ में आरोपी ने सितंबर 2023 में सोनीपत, हरियाणा में अपने पिता की गोली मारकर हत्या करने और शव को मुजफ्फरनगर से हरिद्वार के बीच जंगल में फेंकने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक आरोपी शुभम ने बताया कि उस पर 40 से 50 लाख की देनदारी थी। उसने इसके लिए अपने पिता से पैसे मांगे थे।

पिता की हत्या के बाद पत्नी के साथ फरार हुआ आरोपी
पिता के मना करने पर आरोपी ने पिता की संपत्ति हथियाने के लिए अपने पिता की हत्या कर दी। जिसके बाद वह सोनीपत से फरार हो गया। आरोपी ने अपने पिता के अकाउंट से पैसे निकालकर अपने खचों की पूर्ति कर रहा था। जैसे ही पिता की हत्या की जानकारी तान्या को हुई आरोपी ने पकड़े जाने के डर से पत्नी की हत्या की भी साजिश रची।

ऐसे दिया घटना को अंजाम
आरोपी शुभम घटना को अंजाम देने के लिए पत्नी को तपोवन से रायपुर लाया। इस दौरान आरोपी ने अपनी पत्नी तानिया पर गोली चलाकर उसे रायपुर स्थित बडासी के पुल के नीचे छोड़कर फरार हो गया। तानिया की बहन काव्या की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। काव्या ने अपने जीजा पर भी शक जताया था। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच आगे बढ़ाई।

पुलिस की एक टीम को घायल महिला के ससुराल सोनीपत रवाना किया गया। सोनीपत में पुलिस को पता चला की महिला के ससुर प्रभुदयाल भी सितम्बर से अपने घर नहीं है। उसके बाद से ही शुभम और तानिया भी घर से बिना किसी को कुछ बताए कहीं चले गए। तभी से दोनों के फोन भी बंद है। उधर दूसरी टीम द्वारा घायल महिला के घटना स्थल का निरीक्षण कर मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया तो महिला का एक संदिग्ध कार से घटना स्थल तक आने की जानकारी मिली।

पुलिस ने कार को जौलीग्रांट पार्किंग से बरामद किया। आरटीओ कार्यालय से वाहन के संबंध में जानकारी जुटाने पर वाहन में फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल किया जाना पाया गया। वाहन की तलाशी लेने पर वाहन से एक नंबर प्लेट, एक जिंदा कारतूस, 2 खोखे कारतूस और अन्य सामान बरामद किया गया।

बरामद नंबर प्लेट की जानकारी और घायल महिला की बहन से पूछताछ में पता चला कि कार शुभम के नाम पर ही रजिस्ट्रड है। जिसके बाद पुलिस ने शुभम की तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू किए। जिसमें शिवम स्कूटी के माध्यम से तान्या को तपोवन मुनि की रेती से जौलीग्रांट लाता हुआ दिखाई दिया।

पुलिस की टीम ने तपोवन में आरोपी शुभम के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए होटलों की चेकिंग की तो उसका तपोवन, मुनिकीरेती स्थित आराधना पैलेस होटल में 27 दिसंबर से 14 जनवरी तक रूके होने की जानकारी पुलिस टीम को मिली। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो होटल मालिक ने पूछताछ में बताया कि शुभम ने एक महीने के लिए होटल में कमरा लिया था।

13 जनवरी को वह अपनी पत्नी तान्या के साथ बाहर घूमने जाने की बात कहकर निकला था। लेकिन शाम को अकेले ही वापस होटल आया। उसके बाद शुभम 15 जनवरी की सुबह अपना सामान लेकर होटल से चला गया। होटल से पुलिस को आरोपी शुभम का एक संदिग्ध मोबाइल नंबर मिल। जिसकी लोकेशन माल रोड मसूरी मिली। सूचना पर पुलिस की टीम तत्काल आरोपी की गिरफ़्तारी के लिए मसूरी रवाना हुई।

आरोपी ने की दरोगा पर फायरिंग
पुलिस की टीम लोकेशन के आधार पर माल रोड स्थित अलग-अलग होटलों में आरोपी की तलाश के लिए चेकिंग अभियान चलाए हुए थे। चैकिंग के दौरान साक्षी होम स्टे मसूरी के रजिस्टर में शुभम नाम के व्यक्ति के 15 जनवरी से होटल के कमरे में रूका होना पाया गया।

जिस पर पुलिस की टीम ने उस कमरे का दरवाजा खुलवाकर आरोपी को पकडने का प्रयास किया। तभी आरोपी ने दरोगा मिथुन पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी आरोपी के पैर पर गोली चलाई। आनन फानन में पुलिस ने घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर दरोगा को इलाज के लिए तत्काल मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया।

इसलिए बनाया आरोपी ने पत्नी को मारने का प्लान…
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने हरियाणा में विभिन्न लोगों से 40 से 50 लाख रुपए का उधार लिया था। जिसके बाद लोग उस पर उधर वापस करने का दबाव बना रहे थे। उसने अपने पिता से पैसों की मांग की थी। पिता के मन करने पर आरोपी ने सम्पत्ति के लालच में पिता को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। सितम्बर में आरोपी ने सोनीपत में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी।

हत्या के बाद आरोपी अपने पिता के शव को मुज्जफरनगर से हरिद्वार के बीच जंगल मे ठिकाने लगा दिया। इसके बाद आरोपी अपनी पत्नी को लेकर वहां से फरार हो गया। सोनीपत से भागने के बाद आरोपी अपनी पत्नी के साथ छिद्दरवाला, रायवाला में किराये पर कमरा लेकर रहने लगा।

आरोपी को सूचना मिली की उसके पिता की गुमशुदगी के सम्बंध में हरियाणा पुलिस उसके ससुराल तक पहुंच गई है। आरोपी अपनी पत्नी के साथ कमरा छोड़कर तपोवन, मुनिकिरेती की ओर भाग गया। इसके बाद दोनों 27 दिसम्बर से 14 जनवरी तक तपोवन मुनिकीरेती स्थित आराधना पैलेस होटल में रुके। इस बीच तान्या को पता चला की उसके पति ने ही अपने पिता की हत्या की है।

आरोपी शुभम ने अपने पकड़े जाने के डर से पत्नी की हत्या की योजना बनाई। 13 जनवरी को शुभम अपनी पत्नी तान्या को लेकर स्कूटी से जौलीग्रांट आया। जहां से उसने जौलीग्रांट पार्किंग में पहले से खडी अपनी कार से पत्नी को लेकर बडासी पुल तक पहुंचा। जहां उसने अपनी पत्नी के सर पर गोली मारकर उसे पुल से नीचे फेंक दिया फरार हो गया।