मीराबाई चानू ने भारत का खाता खोला,सिल्वर मेडल जीतकर 21 साल का सूखा किया खत्म

ख़बर शेयर करें

टोकियो

Ad
Ad

भारत के लिए ओलंपिक में पहले दिन बड़ा शुभ रहा। भारत की वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने सिल्वर मेडल जीतकर भारत का मेडल टैली में खाता खोल दिया। मीराबाई चानू ने यह पदक जीतकर भारत के लिए 21 वर्ष का सूखा खत्म कर दिया।

21 वर्ष पूर्व भारत की के मल्लेश्वरी ने कांस्य पदक जीता था। उसके बाद भारत का कोई भी वेटलिफ्टर पदक नहीं जीत पाया। भारतीय दल में शामिल एकमात्र वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने अपने खेल में 49 किलोग्राम कैटेगरी में रजत पदक जीतकर भारत का नाम रोशन कर दिया।

मीराबाई चानू ने 2018 के कॉमनवल्थ गेम में स्वर्ण पदक जीता था चोटिल होने के बाद यह टीम से बाहर हो गई थी लेकिन उसके बाद दुगने उत्साह के साथ उन्होंने वापसी की। वापसी भी ऐसी हुई की धमाकेदार सिल्वर मेडल भारत की झोली में डाल दिया। चानू को वर्ष 2018 में पदमश्री से सम्मानित किया गया।

मीराबाई चानू ने स्वर्ण पदक जीतने वाली चाइना की खिलाड़ी को भारी टक्कर दी। वह भारोत्तोलन कुंजारानी देवी को अपना आदर्श मानती हैं। उनके द्वारा पदक जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर बधाई दी है।

भारत ने हाकी में भी विजय अभियान के साथ कि शुरुवात

इसके साथ ही भारत ने आज हॉकी में भी अपना पहला मुकाबला न्यूजीलैंड से जीत लिया है। न्यूजीलैंड को भारत ने 3-2 से पराजित किया। भारत की जीत में गोलकीपर श्रीजेश की बहुत बड़ीभूमिका रही। उन्होंने दर्जनों मौकों पर गोल रोका और न्यूजीलैंड को जीत से वंचित कर दिया।