नाबालिग लड़की से दो बार सामूहिक दुष्कर्म! 5 युवकों ने बारी-बारी दरिंदगी, आपत्तिजनक वीडियो भी बनाया; पूरा मामला जान उड़े होश

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

minor girl gang raped twice five youths took turns assaulting her and even
पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने की मांग को…

एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। आरोप है कि एक युवक ने नाबालिग का आपत्तिजनक वीडियो बनाया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई। वहीं, अपने चार अन्य…

MP desk: एमपी के जबलपुर में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। आरोप है कि एक युवक ने नाबालिग का आपत्तिजनक वीडियो बनाया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई। वहीं, अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर बारी-बारी दरिंदगी की वारदात को अंजाम दिया गया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एक नाबालिग समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला जिले के शाहपुरा थाना क्षेत्र में से सामने आया है। यहां एक 17 वर्षीय किशोरी की एक युवक से दोस्ती हुई थी। आरोप है कि दोस्ती का झांसा देकर युवक उसे घूमाने के बहाने साथ ले गया। इसी दौरान नाबालिग लड़की के साथ गलत काम किया और उसका आपत्तिजनक वीडियो भी बनाया। आरोपी युवक ने यह वीडियो अपने चार अन्य साथियों को भी दिखाया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवक समेत पांच युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।

आरोप है कि पिछले साल दिसंबर में पांचों आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद 10 अगस्त को भी आरोपियों ने धमकी देते हुए उसके साथ दोबारा सामूहिक दुष्कर्म किया। लगातार दबाव और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर किशोरी ने अपने परिजनों को पूरी घटना बताई। घटना की जानकारी पर परिजनों के होश उड़ गए।

घटना की जानकारी मिलने के बाद किशोरी अपने परिजनों के साथ पुलिस थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की और दबिश देकर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस अब मामले में आगे की जांच में जुटी है। 

ADVERTISEMENTS