धामी कैबिनेट की बैठक आज, इन अहम मसलों पर होगी चर्चा

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें



उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार की कैबिनेट बैठक आज सोमवार को होने जा रही है। धामी कैबिनेट की ये बैठक अपराह्न तीन बजे से देहरादून स्थित सचिवालय में होगी।

ADVERTISEMENTS


इस बैठक में सरकार कई प्रस्तावों को लेकर चर्चा कर सकती है। इस बैठक में अनुपूरक बजट पर चर्चा हो सकती है। इसके साथ ही माना जा रहा है कि राज्य कैबिनेट आज सरकारी विभागों में नियुक्तियों के लिए होनी वाली परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए सख्त कानून को अपनी मंजूरी दे दे।


वहीं माना जा रहा है कि सौंग बांध परियोजना से प्रभावितों के पुनर्वास को लेकर भी लेकर चर्चा हो सकती है। यही नहीं अलग अलग विभागों की सेवा नियमावली, विधानसभा के पटल पर रखे जाने वाले प्रत्यावेदनों पर चर्चा हो सकती है।


राज्य की धामी कैबिनेट शहरी विकास विभाग की ओर से स्मार्ट सिटी योजना के तहत देहरादून में ग्रीन बिल्डिंग के निर्माण का प्रस्ताव चर्चा के लाया जा सकता है। नई राजस्व संहिता का प्रस्ताव भी कैबिनेट में विचाराधीन है।

ADVERTISEMENTS