पॉलीथिन फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान
ADVERTISEMENTS
हरिद्वार से बड़ी खबर सामने आ रही है। मंगलौर के देवबंद रोड पर स्थित पॉलीथिन फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। घटना की सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
पॉलीथिन फैक्ट्री में लगी भीषण आग
घटना मंगलवार सुबह की बताई जा रही है। पॉलीथिन फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। घटना की सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग लगने से हुआ लाखों का नुकसान
गनीमत रही की आग लगने से कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने से लाखों रुपए के नुकसान की खबर सामने आ रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस की टीम कारणों की जांच कर रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


