मकान और पेंट गोदाम में भीषण आगः मां-बेटी ने छत से कूदकर बचाई जान, दो घंटे में पाया काबू; टेंट-बिजली का सामान जला

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

रामनगर के तेलीपुरा क्षेत्र में रविवार दोपहर मकान और उससे जुड़े पेंट के गोदाम में आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान घर में मौजूद मां-बेटी ने छत से कूदकर अपनी जान बचाई।

फायर स्टेशन को दोपहर करीब 1:16 बजे आग लगने की सूचना मिली। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में दो फायर यूनिट मौके पर पहुंचीं और मिनी हाई प्रेशर व हौज पाइप की मदद से आग बुझाने का काम शुरू किया।

करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर पूरी तरह काबू पाया। आग में ग्राउंड फ्लोर पर रखा टेंट और बिजली का सजावटी सामान जलकर नष्ट हो गया। आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

मां-बेटी ने छत से कूदकर बचाई जान

स्थानीय लोगों के अनुसार, आग की लपटें पास की मस्जिद तक पहुंच गई थीं। इसके बाद मस्जिद से सटे एक अन्य घर को भी आग ने चपेट में ले लिया। हालात बिगड़ने पर घर में मौजूद मां-बेटी ने छत से कूदकर जान बचाई।

आसपास के मकानों को भी खतरा

आग तेजी से फैल रही थी, जिससे आसपास के मकानों को भी खतरा पैदा हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। दमकल टीम ने लगातार पानी की बौछार कर आग को दूसरे घरों तक फैलने से रोकने का प्रयास किया।

दो घंटे में आग पर काबू

फायर विभाग की दो यूनिटों ने मिनी हाई प्रेशर और हौज पाइप की मदद से आग बुझाई। करीब दो घंटे की कार्रवाई के बाद आग पूरी तरह बुझा दी गई। इससे आग को आसपास के क्षेत्र में फैलने से रोक लिया गया।

आग के कारणों की जांच

आग में ग्राउंड फ्लोर पर रखा टेंट और बिजली का सजावटी सामान जल गया। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। फायर विभाग नुकसान का आकलन कर रहा है।

फायर टीम में डीवीआर गिरीवर सिंह, श्याम सिंह, सलामत जान, फायरमैन मोहम्मद उमर, रविंद्र कुमार, शंभू गिरी, पुष्कर रावत, राजेश कुमार, जितेंद्र पाल, प्रशांत शर्मा, नरेश कुमार और अजीत सिंह शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS