मास शूटिंग!, बार में घुसे आरोपी, लोगों को गोलियों से भूना, अब तक नौ लाशे बरामद

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
south-africe-johannesburg-bekkersdal-tavern-mass-shooting-in-bar-

South Africa Shooting: एक बार फिर मास शूटिंग से दुनिया दहल गई है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी की घटना के बाद अब ऐसा ही मामला दक्षिण अफ्रीका से सामने आ रहा है। यहां पर जोहान्सबर्ग के बाहरी इलाके में रविवार तड़के टैवर्न बार में कुछ अज्ञात लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें करीब नौ लोगों की मौत हो गई। तो वहीं अन्य 10 घायल है। पुलिस की माने तो देश में ये गोलीबारी की दूसरी घटना है।

ADVERTISEMENTS

south-africe-johannesburg-bekkersdal-tavern-mass-shooting-in-bar

मास शूटिंग!, बार में घुसे आरोपी, लोगों को गोलियों से भूना

दरअसल ये वारदात जोहान्सबर्ग से करीब 40 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम स्थित बेकरसडाल इलाके की है। जहां एक सोना खनन इलाका है। ये हमला रात करीब एक बजे हुई। पहले पुलिस ने मरने वालों की संख्या 10 बताई। हालांकि बाद में आंकड़ों को सही कर नौ कर दिया गया।

अब तक नौ लाशे बरामद

पुलिस की माने तो हमलावरों की संख्या करीब एक दर्जन थी। जो दो वाहनों में सवार होकर आए थे। इन हमलावरों ने टैवर्न बार में मौजूद लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी। घटनास्थल से भागते टाइम भी बेतरतीब फायरिंग करते रहे। पुलिस ने हमलावरों की तलाश के लिए मैनहंट शुरू कर दिया गया है

ADVERTISEMENTS