18 वर्षीय युवती के साथ दरिंदगी, शौच करने गई थी, तभी आया हैवान…फिर जबरन किया दुष्कर्म

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

banka rape news 18 year old girl raped in bihar

Banka Rape News: बिहार के बांका जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर 18 वर्षीय युवती के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। वहीं, इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के रजौन थाना क्षेत्र का है। पीड़िता के अनुसार, 13 दिसंबर को वह शौच करने बहियार गई हुई थी। इसी बीच गांव का ही एक मनीष कुमार नामक युवक वहां पर आया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। युवती ने विरोध किया तो उसने जमीन पर पटककर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, फिर किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। वारादात के बाद पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई।

वहीं, अब शुक्रवार को पीड़िता ने रजौन थाने में आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता ने आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस भी आरोपी की तलाश में जुट गई है। पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जा रही है।

ADVERTISEMENTS