उत्तराखंड के लाल प्रणव नेगी कारगिल में शहीद, पार्थिव शरीर आज पहुंचेगा घर
उत्तराखंड के लाल प्रणव नेगी के शहीद हो गए। प्रणव नेगी देहरादून के डोईवाला के थे। घटना की सूचना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है।
डोईवाला के लाल प्रणव नेगी के शहीद होने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि कारगिल में मौसम खराब होने के बाद तबीयत बिगड़ने पर 29 तारीख की रात को उनके शहीद होने की सूचना परिजनों को मिली है। उनका पार्थिव शरीर आज घर लाया जाएगा।
मेजर के पद पर तैनात थे प्रणव नेगी
मिली जानकारी के मुताबिक शहीद प्रणव नेगी मेजर के पद पर तैनात थे। पूर्व ग्राम प्रधान नरेंद्र नेगी ने बताया कि शहीद प्रणव 36 वर्ष के थे और 94 रेजीमेंट में भर्ती थे। शहीद की तीन साल पहले ही शादी हुई थी और उनका डेढ़ साल का बेटा है। प्रणब अपने घर के इकलौते चिराग थे। इस सूचना के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



बीकेटीसी अध्यक्ष के निजी सचिव को किया सस्पेंड
गौरी कुंड में युवक की संदिग्ध मौत पर पुलिस को अल्टीमेटम
संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में सक्रिय होकर कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाए : इन्दर पाल आर्य