HaldwaNi-राज्यसभा नामांकन का अंतिम दिन, भाजपा के दिनेश आर्य ने किया नामांकन

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

rajya-sabha-nomination-last-day-bjp-candidate-dinesh-arya-files-

राज्य सभा सांसद के लिए आज यानी छह अक्टूबर को नामांकन का अंतिम दिन है। इसी बीच भाजपा से दिनेश आर्य नामांकन दाखिल करने के लिए विधानसभा पहुंचे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अगुवाई में दिनेश आर्य ने नामांकन दायर किया।

राज्यसभा नामांकन का अंतिम दिन, भाजपा के दिनेश आर्य ने किया नामांकन

दरअसल नामांकन के दौरान भाजपा का शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला। पार्टी के कई वरिष्ट नेता और विधायक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। राज्य कैबिनेट के सभी मंत्री और सांसद मौजूद रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में हुए इस नामांकन के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और विधायकों की मौजूदगी को भाजपा के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है।

ADVERTISEMENTS