बीमारी से विवाहिता की बताई मौत, पोस्टमार्टम में हुआ बड़ा खुलासा

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

बरेली। जनपद के थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र के परतासपुर गांव मे मनोरमा नाम की महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पति नीरज ने बताया कि पत्नी बीमार थी। उसका उपचार चल रहा था। लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक मनोरमा की मौत बीमारी से नही बल्कि गला घोंटकर हत्या की गई थी। मृतका के पति नीरज ने बताया कि मनोरमा काफी समय से बीमार चल रही थी। झोलाछाप से उसका उपचार करा रहा था। मंगलवार को मनोरमा को दवा दी गई थी। जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। गांव के किसी व्यक्ति ने पुलिस को घटना की जानकारी दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस को मामला संदिग्ध लगा। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। बुधवार को आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला सच सामने आया। रिपोर्ट में गला दबाने की पुष्टि हुई है। नीरज और मनोरमा की शादी करीब एक साल पहले हुई थी। मनोरमा मूल रूप से बिहार की रहने वाली थी और उसके मायके वाले मेहनत-मजदूरी करते है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।।

ADVERTISEMENTS